Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह-मनियर राज्य मार्ग से देवडीह नहर होते हुए दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। बरसात के मौसम में सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को यह समझना मुश्किल हो रहा है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क।
मंगलवार को इस मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का दर्द खुलकर सामने आया क्योंकि सड़क पानी से लबालब थी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण रोजाना आवागमन किसी जोखिम से कम नहीं है।
यह सड़क डुहिमुसी, हरदतपुर, घेराई, मंगलपुरा, रूकूनपुरा, बलुआ, बरियारपुर, ताहिरपुर, सुल्तानपुर, मुड़ियारी और ताजपुर समेत लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। ऐसे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना इसी मार्ग से होता है।
इसी सड़क के सहारे छात्र-छात्राएं ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और साइकिल से पढ़ाई के लिए बांसडीह आते-जाते हैं। वहीं ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने, बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए बांसडीह पहुंचते हैं। लेकिन बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में भरे पानी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से दोपहिया वाहन और साइकिल सवारों को सबसे अधिक खतरा रहता है। कई बार वाहन असंतुलित होने से लोग गिरते-गिरते बचते हैं। स्कूली बच्चों को भी रोजाना इसी बदहाल सड़क से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीण अभय पाण्डेय, राज कुमार, पप्पू उपाध्याय, संजीत कुमार, सुनील तिवारी, संजय सिंह परिहार और विजय यादव सहित अन्य लोगों ने जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
बरसात ने सड़क की बदहाली को और उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार मांग उठाई गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


