Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
सुखपुरा,बलिया. सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के कंपोजिट विद्यालय में पांचवीं क्लास की एक छात्रा ने एक शिक्षक पर पिछले साल से उसे परेशान करने और छेड़खानी का आरोप लगाया. इसके बाद छात्रा की मां ने आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी और बाद में इस शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
बताया गया कि दो दिन पहले कुछ छात्राओं ने मनोज राय नाम के आरोपी शिक्षक के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी जिस पर प्रधानाचार्य ने उससे पूछताछ की बात कही थी. इस दौरान पांचवीं की छात्रा ने अपनी मां और परिजनों से शिक्षक की शिकायत की. इसके बाद मां स्कूल पहुंची तो विवाद बढ़ गया और इस दौरान मां ने शिक्षक की पिटाई कर दी.
इसी दौरान पुलिस को भी खबर कर दी गई. सुखपुरा थाना पुलिस आई तो आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए थाने ले गई. बाद में छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक मनोज राय (50) के खिलाफ पॉक्सो और अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
इस बारे में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है, रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


