Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • गंगा दशहरा के दिन नहाने गए छह लोग डूबे, तीन के शव बरामद
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

गंगा दशहरा के दिन नहाने गए छह लोग डूबे, तीन के शव बरामद

बलिया में डूबे तीन बच्चों की तलाश खबर लिखे जाने तक जारी थी. इसी क्रम में रविवार को दलछपरा कुण्ड में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया.
News Desk 1 June, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया/गाजीपुर। सोमवार को गंगा दशहरा के दिन नहाने गए छह लोग गाजीपुर और बलिया में गंगा में डूब गए. गाजीपुर में तीनों के शव तो बरामद हो गए हैं. बलिया में अभी डूबे तीन बच्चों की तलाश खबर लिखे जाने तक जारी थी. इसी क्रम में रविवार को दलछपरा कुण्ड में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया.

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर तीन युवक डूबे।
फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर संगम घाट पर मुंडन संस्कार में भाग लेने गए निधरिया गांव के दो युवक डूबे,
दूसरी घटना हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखीय घाट पर एक युवक डूबा। pic.twitter.com/ZhDrHTiTKL

— Ajay rai (@ajayraiht) June 1, 2020

बलिया में अलग-अलग स्नान घाटों पर नहाने पहुंचे दो किशोर और एक मासूम गंगा में डूब गए. फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर संगम घाट पर सोमवार की सुबह गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान के दौरान अंकुश (14) पुत्र त्रिलोकी गोंड और गोलू (15) पुत्र विजेंद्र राजभर निवासी निधरिया डूब गए. दूसरी तरफ हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया घाट पर दादी के साथ नहाने गया 7 साल का प्रिंस पटेल भी डूब गया. इन तीनों की तलाशी में गोताखोर और पुलिस जुटी है.

रेवती में डूबे युवक का शव बरामद

उधर, रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा गांव में मवेशी चराने गया एक युवक दलछपरा कुण्ड में स्नान करते समय डूब गया था. बताया जाता है कि दलछपरा गांव निवासी संदीप यादव (18) पुत्र विनोद यादव अपने मवेशियों को चराने के लिए गया था. इस दौरान गांव स्थित कुण्ड में स्नान करते समय डूब गया. विलंब होने पर परिवार के लोग उसकी तलाशी में जुटे थे. इसी दौरान कुण्ड के किनारे उसके कपड़े और चप्पल देख उसके डूबने की आशंका हुई. गांव वालों ने इसकी सूचना 112 नं पर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही हलका इंचार्ज सूर्यकांत पांडेय, एसआई गजेंद्र राय, कांस्टेबल जेपी कनौजिया, मौके पर पहुंच शव की तलाश जाल डलवाकर करवाना शुरू किए. घंटों मुशक्कत के बाद सोमवार को गोताखोरों ने शव को तालाब से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बलिया भिजवा दिया.

गाजीपुर में तीन भाइयों की डूबने से मौत

इसी क्रम में गाजीपुर जिले के छोटा महादेव घाट पर सोमवार को गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान के लिए गए दो सगे भाइयों के साथ एक चचेरे भाई की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को नदी से निकलवाया. गाजीपुर शहर कोतवाली के मोहनपुरवा में रहले वाले सुरेंद्र कश्यप के बड़े बेटे सौरभ (15) के साथ छोटा बेटा शिवम (13) तथा अपने चचेरे भाई चुन्ना (18) सहित अन्य लड़कों के साथ गंगा में स्नान करने गया था. शिवम अचानक गहरे पानी में जाकर डूबने लगा तो उसको बचाने में सौरभ और चुन्ना की भी डूबकर मौत हो गई.

करेंट की जद में आने से विवाहिता की मौत

रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के नीबू कबीरपुर में सोमवार की सुबह करेन्ट की जद में आने से 55 वर्षीय महिला झुलस गयी. आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी (55 वर्ष) पत्नी रामअधार वर्मा दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी. इस दौरान गाय के लिए लगे पंखे की तार की जद में वह आ गयी. परिजनों को मुन्नी देवी तार के पास ही जमीन पर गिरी मिलीं. परिजन आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मुन्नी के दो पुत्र रितेश और सतीश हैं, एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है.

Related

Tags: गंगा गाजीपुर दलछपरा दशहरा पचरुखिया पुलिस फेफना माल्देपुर रेवती हल्दी हादसा

Post navigation

Previous: रिहायशी झोपड़ी गिरने से मलबे में दबकर विवाहिता की मौत, तीन बच्चे गंभीर
Next: करेंट की चपेट में आने से बलिया जिले में आज तीन लोगों की मौत

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.