अब सीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती की भी मांग

सोनबरसा में एनएच 31 से हास्पिटल तक मात्र 300 मीटर के लगभग तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे युवाओं ने दूसरे दिन शुक्रवार को लोगों के परामर्श पर एक मांग और जोड़ दी. अनशनकारियों से युवाओं व हास्पिटल आने वाली महिलाओं ने यहां महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग भी करने का अनुरोध किया.

हैं धन्य जवान वो अपने, धन्य है उनकी जवानी

उरी हमले के बाद देशवासियों में दुःख व आक्रोश का सम्मिलित भाव पैदा हुआ है. उस आक्रोश को परवान चढ़ाने का कार्य कर माकूल जवाब दिया भारतीय सेना के पैराकमांडोज ने. जिस पर पूरा देश गर्वान्वित है.

file photo

सनातन पांडेय का स्वागत, मांग पत्र सौंपा

प्यारेलाल चौराहा पर राज्य मंत्री की हैसियत से जनपद में प्रथम आगमन पर सनातन पाण्डेय को व्यापार मण्डल के महामंत्री राजकुमार उर्फ़ मन्टू के नेतृत्व में सदस्यों ने स्वागत कर नगर की समस्याओ को लेकर तीन सूत्रीय मांगपत्र सौपा.

सैनिकों के साथ साथ प्रधानमंत्री की भी सराहना

श्रीनाथ मठ पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ की बैठक शुक्रवार को हुई . कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियो को मारकर उनके कैम्प को नष्ट किये जाने पर सैनिकों के साथ साथ प्रधानमन्त्री के किए जा रहे कार्यों की सराहना व्यक्त किया गया.

चुराए गए मोबाइल के साथ दबोचा गया युवक

मन्दा रेलवे क्रॉसिंग के समीप बृहस्पतिवार की रात 8 बजे चोरी की तीन मोबाइल के साथ एक युवक को धर दबोचा.

ट्रक की चपेट में आई छात्रा की मौत, पिता-पुत्र घायल

शुक्रवार की सुबह शहर में शीशमहल सिनेमा हाल के पास बेकाबू ट्रक ने एक किशोरी को अपने चपेट ले लिया. हादसे में जहां किशोरी की मौत हो गई, वहीं पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. फेफना के पास पुलिस ने चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया. इसके विरोध में लोगों ने एनएच 31 जाम कर दिया

डिनर विथ एसपी में मेधावी प्रिंसी चौरसिया

वर्ष 2015 में हाई स्कूल की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के अव्वल छात्राओं में स्थान प्राप्त की थी. प्रत्येक विधा में हरफनमौला इस छात्रा को एसपी ने अपने अपेक्षा के अनुरुप पाते हुए डिनर पर आमंत्रित किया.

सेवानिवृत्त जिला सूचना अधिकारी का विदाई समारोह

जिला सूचना अधिकारी हरेराम गुप्ता की सेवानिवृत्ति के बाद उनका विदाई समारोह सूचना कार्यालय में आयोजित हुआ. इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ के अलावा पत्रकार गण ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए भावभीनी विदाई दी.

ऋण के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयबद्ध रूप से करें

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बैंकर्स को निर्देश दिया कि शासकीय योजनाओं में लाभार्थियों के ऋण के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय से करें. साथ ही यह भी कहा कि बैक इसकी मानिटीरिंग भी करें, ताकि लम्बित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेजी आ सके. जो भी ऋण के प्रार्थना पत्र बैकों में आये उसे समय से स्वीकृत करें और ऋण के वितरण की कार्रवाई करें, ताकि लाभार्थी को अनावश्यक भाग दौड़ न करना पडे़.

नारद पहली को आएंगे, रिजवी दो को

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारद राय 01 अक्टूबर को जिले में आ जाएंगे. अगले दिन 02 अक्टूबर को 10 बजे जनता दर्शन में भाग लेने के बाद दोपहर 01:30 बजे मंत्री जियाउद्दीन रिजवी को मंत्री बनाये जाने के बाद आयोजित विशाल जनसभा/स्वागत समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे.

शहीद जवान की पत्नी को विधायक ने दिया दो लाख

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने शहीद लांस नायक राजेश यादव की पत्नी को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया. कहा कि मेरे द्वारा जो भी संभव होगा वह शहीद के परिवार के लिए किया जायेगा. विधायक उस समय भावुक हो गये जब शहीद की बड़ी पुत्री प्रीति ने कहा कि पापा साइकिल लाने के लिए कहकर गये थे. इस विधायक ने बच्ची को साइकिल लाने का भरोसा दिया.

भरत सिंह का सरप्राइज गिफ्ट- दीपावली तक बलिया से दिल्ली सीधी ट्रेन

दीपावली तक बलिया को एक और नई सौगात मिलने वाली है. सांसद भरत सिंह ने भरोसा जताया है कि बलिया से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है. सांसद ने रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद बताया कि आजादी के बाद अब तक बलिया से दिल्ली की सीधी ट्रेन न होना सदैव से सालता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बलियावासियों की यह मांग पूरी करके वीर शहीदों को सम्मान दिया है.

लूट का विरोध करने पर सर्राफ को मारी गोली

दोकटी थानान्तर्गत टेगरही संसारटोला तटबन्ध पर स्थित कोडरहा ढाला पर शुक्रवार की शाम छः बजे के लगभग सर्राफ से तीन बदमाशों ने झोला छीनने का प्रयास किया. सराफा व्यवसायी ने इस हरकत का विरोध किया तो बदमाशों में से एक ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया. फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े. ग्रामीणों की भीड़ आती देख बदमाश भाग खड़े हुए.

अंग्रेजों के बनाए सौ साल पुराने पुल पर कब तक दौड़ेगी राजधानी

पुराने पुल से गुजरते वक्त ट्रेनों की रफ्तार भले ही धीमी हो, इसके बावजूद यात्रियों की जान सांसत में रहती है. मौके का निरीक्षण करने नई दिल्ली से आने वाले वरिष्ठ अधिकारी निर्माण कार्य में तेजी लाने का आश्वासन देते जरूर हैं, लेकिन उसकी रफ्तार बढ़ नहीं पाती और निर्माण कार्य के रुक-रुक कर होने का सिलसिला जारी है.

जमकर निकाली भड़ास, फूंका पाकिस्तानी झंडा

उत्साही युवकों ने गुरुवार शाम को जुलूस निकाला. उसके बाद चौराहा पर नवाज शरीफ का पुतला दहन किया गया. स्टेट बैंक सुखपुरा से दर्जनों उत्साहित युवक हाथों मे पाकिस्तान मुर्दाबाद, नवाज शरीफ मुर्दाबाद का नारा लगते हुए सुखपुरा कस्बे मे जुलूस निकला.

सम्मेलन के बहाने प्रधानों ने दिखाए ‘सिक्स पैक एब्स’

प्रधानों के मान सम्मान उत्पीड़न अधिकारों में की जा रही कटौती व वेतन भत्ता सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों द्वारा जनपदीय सम्मेलन बापू भवन टाउन हॉल में आयोजित किया गया. इसमें मंडल सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने शिरकत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया.

भारतीय मुसलमानों को बदनाम कर रहा है पाकिस्तान

शिक्षक ऐनुल हक अंसारी ने कहा कि पाकिस्तान का व्यवहार पड़ोसी जैसा नहीं है. वह भारत के मुसलमानों के खिलाफ काम कर रहा है. शाहिद अंसारी ने कहा कि भारत के खिलाफ पाकिस्तानी करवाई यहां के मुसलमानों को बदनाम करने वाली है. उसे अपनी भारत विरोधी करवाई तत्काल बंद कर देनी चाहिए.

पब्लिक एलर्ट रहेगी तो चिंता की कोई बात नहीं      

पीस कमेटी की पुलिस चौकी के प्रांगण में हुई बैठक में दुर्गा पूजा व मोहर्रम के त्यौहार के अवसर पर उत्पन होने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की गई. साथ ही उनके हल व उपायों के बारे में विचारों के आदान प्रदान हुआ.

भरभरा कर गिरी पक्की दीवार, मगर सभी सही सलामत

गढ़िया में बुधवार की रात एक मकान की पक्की दीवार भरभरा कर गिर गयी. कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि उस घर में सोये हुए सभी व्यक्ति सुरक्षित बच गये. गढ़िया निवासी मु. आमीन अपने परिजनों समेत खाना खाकर सोये हुए.

कोटवारी में धूमधाम से मनाया गया जूली का बर्थ डे

कोटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा जूली सिंह का बृहस्पतिवार को केक काटकर जन्मदिन मनाया गया.