Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
के के पाठक, बलिया
चितबड़ागांव,बलिया. चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के महरेव गांव स्थित एक गैस एजेंसी के मैनेजर उपेंद्र राय से बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट करके रुपयों से भरा बैग लूट लिया. घटना सोमवार देररात की बताई जा रही है जब उपेंद्र राय अपने घर वापस लौट रहे थे.
घटना की जानकारी होने पर एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा, सीओ अक्षय कुमार और स्वाट टीम मौके पर पहुंची. घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है.
बताया गया कि महरेव गांव स्थित गैस एजेंसी के मैनेजर उपेंद्र राय सोमवार की देर रात एजेंसी बंद करने बाद रुपयों से भरा बैग लेकर अपने घर हैबतपुर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका और मारपीट के बाद रुपयों से भरा बैग छीन लिया.
उपेंद्र राय के अनुसार अचानक हुए इस घटनाक्रम और मारपीट से वह सहम गए और बदमाश मारपीट और लूट के बाद बाइक से फरार हो गए. उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी. चितबड़ा गांव पुलिस के साथ एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा भी मौके पर पहुंचे थे.
पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया. घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। एएसपी संजय वर्मा ने कहा कि जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


