Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-राखी की ऑनलाइन खरीदारी से फीका पड़ा रक्षाबंधन का बाजार, राखी, मिठाई और कपड़ा दुकानदारों में चिंता
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राखी की ऑनलाइन खरीदारी से फीका पड़ा रक्षाबंधन का बाजार, राखी, मिठाई और कपड़ा दुकानदारों में चिंता

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर नगर के बाजार में राखी, मिठाई और कपड़ों की दुकानें सजकर तैयार हैं। शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन त्योहार से एक दिन पहले तक बाजार में अपेक्षित भीड़ नहीं दिखाई दे रही है।
General Desk 27 August, 2026 1 minute read
Rakhi Shop Belthra

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर नगर के बाजार में राखी, मिठाई और कपड़ों की दुकानें सजकर तैयार हैं। शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन त्योहार से एक दिन पहले तक बाजार में अपेक्षित भीड़ नहीं दिखाई दे रही है।

दुकानदारों का कहना है कि राखी और मिठाइयों की ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन का सीधा असर स्थानीय कारोबार पर पड़ रहा है। राखी, मिठाई और कपड़ों की बिक्री पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी कम है, जिससे छोटे-बड़े कारोबारी चिंतित हैं।

 

राखी कारोबारियों का कहना है कि पहले बाजार में त्योहार की रौनक कई दिन पहले से ही दिखाई देने लगती थी। लेकिन अब लोगों के बीच राखी को सीधे ऑनलाइन खरीद कर भेज देने का चलन बढ़ा है। इससे इस बार त्योहार से ठीक एक दिन पहले भी बाजार में अपेक्षित चहल-पहल नहीं है।

सोनू स्वीट हाउस के संचालक संतोष कुमार मदनवाल ने बताया कि पहले रक्षाबंधन से 10 से 15 दिन पहले से ही मिठाइयों की बिक्री शुरू हो जाती थी। त्योहार नजदीक आते-आते बिक्री में काफी तेजी आ जाती थी, लेकिन इस बार ऑनलाइन खरीदारी के कारण मिठाई कारोबार पर भी असर साफ दिखाई दे रहा है। त्योहार से एक दिन पहले तक बिक्री उम्मीद के अनुरूप नहीं हुई है।

वहीं साड़ी कारोबारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन की वजह से अब दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ काफी कम हो गई है। पहले त्योहारों पर बाजार में अच्छी खासी भीड़ रहती थी, लेकिन अब लोग घर बैठे ही सामान मंगा ले रहे हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और व्यापारी भारी चिंता में हैं।

कपड़ा कारोबारी अनूप बरनवाल ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार आते ही भाई अपनी बहनों और भांजे-भांजियों के लिए कपड़े खरीदने की तैयारी करीब 15 दिन पहले से ही शुरू कर देते थे। इसके चलते बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती थी और दुकानों पर काफी रौनक रहती थी। लेकिन ऑनलाइन खरीदारी के कारण इस बार वह पुरानी रौनक और ग्राहकों की भीड़ नजर नहीं आ रही है।

कारोबारियों का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा लोगों के लिए भले ही आसान हो गई है, लेकिन इसका सबसे अधिक असर स्थानीय छोटे और मध्यम दुकानदारों पर पड़ रहा है। यदि यही स्थिति आगे भी बनी रही तो स्थानीय बाजार के कारोबारियों के लिए व्यापार करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। दुकानदारों को अब उम्मीद है कि रक्षाबंधन के दिन लोग स्थानीय बाजार का रुख करेंगे और बिक्री में कुछ तेजी आएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड रक्षाबंधन सीयर

Post navigation

Previous: Ballia-बिजली के खंभे में करंट उतरने से गाय की मौत, बिजली विभाग के प्रति लोगों में दिखा आक्रोश
Next: Ballia-प्रधानाचार्य से वसूले जाएंगे 14 लाख रुपए, मिड डे मील के फंड का घोटाला, बच्चों के पत्र से हुआ खुलासा

ये भी पढ़ें

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.