Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. एक टीवी डिबेट में निषाद समाज को लेकर की गई महंत राजू दास की कथित अमर्यादित टिप्पणी से नाराज निषाद समाज का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया। निषाद समाज बलिया के जिलाध्यक्ष हरेराम साहनी के नेतृत्व और चंदन साहनी के संयोजकत्व में घोघा चट्टी पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान लोगों ने अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत राजू दास का पुतला फूंककर जमकर विरोध जताया। पुतला दहन के दौरान निषाद समाज के लोगों ने कहा कि समाज की मां-बहनों को लेकर किसी भी मंच से अपमानजनक भाषा का प्रयोग कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि संत समाज से जुड़े लोगों की भाषा और व्यवहार समाज के लिए उदाहरण होना चाहिए, लेकिन यदि कोई संत अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करता है तो उसका विरोध होना स्वाभाविक है।
निषाद समाज बलिया के जिलाध्यक्ष हरेराम साहनी ने कहा कि एक टीवी डिबेट के दौरान राजू दास द्वारा निषाद समाज को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि “साधु-संतों को मर्यादा और संयम का परिचय देना चाहिए। मां-बहनों के प्रति अपमानजनक भाषा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार का निषाद समाज आक्रोशित है और समाज के लोग इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। हरेराम साहनी ने संत समाज से भी अपील की कि ऐसे लोगों का बहिष्कार किया जाए, जो सार्वजनिक मंचों पर अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।
पुतला दहन कार्यक्रम में लालू प्रसाद बिंद, अनिकेत साहनी, चंदन साहनी, संजय साहनी, सतेंद्र साहनी, राम प्रसाद साहनी, त्रिलोकी साहनी, नन्हक साहनी, मंटू साहनी और बच्चा लाल साहनी सहित निषाद समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


