Ballia-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बलिया दौरा 29 अगस्त को, तैयारियों जुटा प्रशासन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह, बलिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को प्रस्तावित बलिया दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बांसडीह अंतर्गत ग्राम गलाफरपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, मुख्यमंत्री के स्वागत, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं तथा हेलिपैड निर्माण की तैयारियों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर ली जाएं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात, स्वागत, हैलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल की अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण में एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीडीओ आलोक कुमार, एसडीएम बांसडीह, तहसीलदार बांसडीह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.