नए अवतार में सनातन पांडेय का गर्मजोशी से स्वागत

समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव, पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय को मंत्री का दर्जा दिए जाने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नादौली चट्टी पर माल्यापर्ण कर गर्मजोशी से स्वागत किया.

निष्पक्ष उपचुनाव करवाने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त

सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों पर 30 सितम्बर, 2016 को उप निर्वाचन निष्पक्ष सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) गोविन्द राजू एनएस ने मजिस्ट्रेट की नियुक्त कर दी है.

घर से बाहर लगाए जाएंगे बिजली के मीटर

घर में लगे हुए मीटर अब बाहर लगाए जाएंगे. उक्त आशय की जानकारी विद्युत विभाग एसडीओ रसड़ा आरपीएस माजिद ने दी. कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के आदेशानुसार विद्युत विभाग की तरफ से लगे हुए मीटरों को घर के बाहर लगाने का अभियान एक अक्टूबर से शुरू होगा.

बिल्थरारोड में आंधी तूफान में उजड़े आशियाने

बुधवार की रात हुई तेज बारिश से जहां किसानों के चेहरे पर ख़ुशी झलक रही है. वही इस बारिश से कई आशियाने उजड़ गए. अब वे खुले आसमान के नीचे आ गए हैं

सोनबरसा में द्वाबा के नौजवानों का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ शुरू

एनएच 31 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोनबरसा से जोड़ने वाली मात्र 300 मीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर दुर्गविजय सिंह झलन के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक नौजवान बृहस्पतिवार को क्रमिक अनशन पर बैठ गए.

चुनावी जुमला बन कर न रह जाए चंद्रशेखर विश्वविद्यालय – झुनू

बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर विश्वविद्यालय की घोषणा तो हुई. इस मद में धन का भी आवंटन हुआ, मगर विश्वविद्यालय का कामकाज अब तक नहीं शुरू हुआ. इस वजह से बलिया वासियों के मन में संदेह घर कर गया है कि कहीं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय केवल चुनावी जुमला तो नहीं. ऐसा कहना है पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुनू का.

मंगला राय की स्मृति में भव्य आयोजन की तैयारी

रुस्तम-ए-हिंद मंगला राय की स्मृति में 11 से 13 नवम्बर 2016 को आयोजित होने जन्म शती समारोह को लेकर गाजीपुर चहल पहल अभी से शुरू हो गई है. करईल की शान कहे जाने वाले मंगला राय का लोहा पूर्वांचल ही नहीं, पूरा हिंदुस्तान मानता था.

सात दुकानों के चटकाए ताले, स्कूल को भी खंगाला

अजीमाबाद गली के मोड़ पर स्थित दीनबन्धु गुप्ता की दुकान में रखा बक्सा चोर चुरा ले गए. बक्से में कुछ सौ रुपये और जरुरी कागजात रखे थे. वहीं, चोरों ने रमेश राम की दुकान की ताला तोड़ उसमे रखे दो हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया. चोरों ने मुख्य सड़क के आसपास स्थित पारसनाथ, जगत चैरसिया, मोहन मद्धेशिया, बजरंगी, लालबाबू की दुकानों ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया.

सिसवार कला की कई महिलाओं को मिली धुएं से निजात

सिसवार कला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अन्तर्गत एक दर्जन महिलाओं को गैस एवं चूल्हा वितरित किया गया. गरीब महिलायें गैस एवं चूल्हा पाकर चहक उठीं.

नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया खुले में शौच से मुक्ति का लाभ

भरतपुर, माधोपुर, नियामतपुर, मुस्तफाबाद, खिजिरपुर, बरहिमा, पुल्खुपुर, पिपरी, ओनाई, लोहावर, राघोपुर तथा पाण्डेयपुर में निगरानी समिति का गठन किया गया, जो खुले में शौच करने वालों, शौचालय बनवाने व अन्य गतिविधियों को देख रेख करेंगे.

अपने बैंक एकाउंट के बारे में किसी फोन कॉलर को न बताएं

पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया. चौपाल कार्यकम में सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए.

चंद्रशेखर सिंह और इमदाद अली को भावभीनी श्रद्धांजलि

जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को विद्यालय की तरफ से एक शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. इमदाद अली वेग व पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रमोहन मिश्र के अग्रज चंद्रशेखर सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

नवानगर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

पाकिस्तान द्वारा भारत में चलाई जा रही आतंकवादी गतिविधियों से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नवानगर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन किया.

पानी में भींगे खाद लदे ट्रक को बैरंग लौटाया

जिला मुख्यालय से बुधवार को स्थानीय सहकारी संघ पर आए खाद को किसानों ने जबरदस्ती उस समय वापस लौटा दिया जब उन्हें पता चला कि खाद भींगकर गल गए हैं.

बदलने लगा है घाघरा का तेवर, जल स्तर में वृद्धि

घाघरा नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ रहा है. नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते भविष्य में उससे होने वाली जमीन व फसलों की क्षति की आशंका से दियारा क्षेत्र के किसान चिंतित हैं.

छाता असचौरा स्टेशन पर अब टिकट मिलना आसान

हाल्ट स्टेशन छाता असचौरा से पैसेंजर ट्रेनों के टिकट का मिलना आसान हो गया. पिछले कुछ दिनों में यात्रियों को टिकट लेने में दिक्कतें हो रही थी. डीसीआई नीलेश शाही के मुताबिक अब यात्रियों को टिकट के लिए परेशानी नहीं होगी.

पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन 30 को

विकास खण्ड नगरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत 14-जमुआव, खामपुर में, विकास खण्ड बांसडीह अन्तर्गत ग्राम पंचायत 49-चैकन में प्रधान पद हेतु विकास खण्ड, सोहांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर में सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा दुबहड़ विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत 14-सेमरी में सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पर उप निर्वाचन 30 सितम्बर, 2016 को पूर्वान्ह 07 बजे से 05 बजे तक होगा

अजनबी का न करें फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी साइबर क्राइम रोकने को लेकर काफी तत्पर हैं. इस दिशा में बैठकों का आयोजन कर लोगों को दिशा-निर्देश दिया जा रहा है. एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम कंट्रोल टीम के प्रभारी विजय श्रीवास्तव ने सुखपुरा व प्रानपुर विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी.

चेक बाउंस होने पर धोखाधड़ी का मामला

हल्दी पुलिस बाउंस चेक मामले में बृजमोहन यादव पुत्र यदुनन्दन यादव साकिन करही के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है. आरोप है कि बृजमोहन का ट्रक चालक जब मजदूरी मांगने गया तो उन्होंने न सिर्फ आनाकानी की, बल्कि गाली भी दिया.

महाराजपुर में मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

रसड़ा कोतवाली के अंतर्गत महाराजपुर गांव में यमुना चौहान (65) सोमवार की रात में अपने दरवाजे पर सो रहा था. इसी बीच मिट्टी की दीवार भरभराकर उस पर गिर गई. मलबे में दब जाने की वजह से यमुना चौहान की मौत हो गई. हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग यमुना चौहान को निकाल कर अस्पताल ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.