Ballia-एसडीएम के आश्वासन पर आमरण अनशन खत्म, एक सप्ताह में कटान पीड़ितों की समस्या समाधान का भरोसा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. सरयू नदी की बाढ़ और कटान से प्रभावित भोजपुरवा, महाराजपुर और सुल्तानपुर पोखरा समेत अन्य गांवों के पीड़ितों को भूमि और आवास का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने मंगलवार को एसडीएम डा. पुष्कर मिश्रा के आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया।

तहसील परिसर में चल रहे अनशन स्थल पर पहुंचे एसडीएम डा. पुष्कर मिश्रा ने झुन्नू सिंह से बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर बाढ़-कटान पीड़ितों की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि का वितरण किया जा चुका है और जो कटान पीड़ित अभी मुआवजे से वंचित हैं, उन्हें भी जल्द राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

एसडीएम के आश्वासन के बाद झुन्नू सिंह ने आमरण अनशन समाप्त किया। इस दौरान भोजपुरवा, महाराजपुर और सुल्तानपुर पोखरा के कटान पीड़ितों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। पीड़ितों का कहना था कि सरयू की कटान में उनके घर और खेती की जमीन प्रभावित हुई है। लंबे समय से मुआवजे की उम्मीद में प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

झुन्नू सिंह ने कहा कि प्रशासन ने एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। अब पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलने का इंतजार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को फिर से तेज किया जाएगा।

अनशन के दौरान तहसीलदार नितिन कुमार सिंह, सीओ जयशंकर मिश्र समेत तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.