Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पूर्व स्थानीय नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक अकेडमी की छात्राओं ने अनूठी पहल करते हुए क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधी। छात्राओं ने राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह, सम्मान और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं के इस आत्मीय प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
छात्राओं ने सबसे पहले तहसील परिसर पहुंचकर उपजिलाधिकारी शरद चैधरी, तहसीलदार अजीत सिंह, तथा तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, महामंत्री दिलरोज अहमद को राखी बांधी। इसके बाद छात्राओं ने सीयर ब्लॉक परिसर में पहुंचकर बीडीओ सूर्य प्रकाश, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी रविभूषण सिंह को राखी बांधी।
इसी क्रम में छात्राएं पुलिस थाना उभाव पहुंचीं, जहां प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक एवं एसआई सुमित त्रिपाठी को राखी बांधी। वहीं सीयर चौकी पर चौकी प्रभारी नीरज यादव को भी छात्राओं ने राखी बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की छात्राओं की इस पहल ने रक्षाबंधन के पर्व को एक सामाजिक संदेश से जोड़ते हुए प्रेम, विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का काम किया। सरकारी कार्यालयों में छात्राओं के पहुंचने और राखी बांधने से पर्व का माहौल भी खुशनुमा हो गया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं त्यौहारों के महत्व से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, सम्मान और सौहार्द की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। न्यू सेंट्रल पब्लिक अकेडमी की छात्राओं की यह पहल रक्षाबंधन के मूल भाव को जन-जन तक पहुंचाने का सुंदर प्रयास रहा। जिसकी सर्वत्र सराहना की गयी।
अकेडमी के निदेशक ऋषिकेश दूबे उर्फ सतीश दूबे ने रक्षा बन्धन के एक दिन पूर्व स्कूल के बच्चों द्वारा राखी बांधने के इस कार्यक्रम को सराहा और कहा कि इस मौके पर हम अपने स्कूल के सहयोगियों सहित अभिभावकों व शिक्षक/शिक्षिकाओं को भी बधाई देते हैं।
…………
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में दवा किट का वितरण
बेल्थरारोड. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं सीएमओ एएन राय के निर्देश पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर के अधीक्षक डा. राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम द्वारा बदलते मौसम की मार से प्रभावित एवं घाघरा नदी से प्रभावित बाढ़ग्रस्त ग्रामों में रोगियों को चिन्हित कर 7 टीमों के माध्यम से अभियान बनाकर मेडिसिन किट का वितरण किया गया।

इस अभियान में आरबीएसके चिकित्सक फार्मासिस्ट, एएनएम, आशा आदि शामिल रहे। टीम ने क्षेत्र के ग्राम टगुनिया, खैराखास, साहुनपुर, तुर्तीपार, चैनपुर गुलौरा, बहाटपुर, मुजौना, बेल्थरा बाजार, चैकिया में दवा किट का वितरण किया।टीमों में डा. राजीव कुमार, डा. आर.डी. सिंह, डा. राकेश पाण्डेय, डा. प्रदीप वर्मा के साथ अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


