Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • ‘मंगल‘ मस्ती में चूर चलल, पहिला बागी मसहूर चलल, गोरन का पलटनि का आगे, बलिया के बाँका शूर चलल
  • स्पेशल/Exclusive

‘मंगल‘ मस्ती में चूर चलल, पहिला बागी मसहूर चलल, गोरन का पलटनि का आगे, बलिया के बाँका शूर चलल

भारत ही नहीं, विश्व भर में ब्रिटिश राज्य फैला हुआ था. कहते है उनके राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता था. फिर किसी की क्या मजाल कि ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ कोई आवाज निकाल दे.
General Desk 28 March, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
MANGAL_PANDEY

29 मार्च मंगल पाण्डेय क्रांति दिवस पर विशेष

 बलिया से कृष्णकांत पाठक

भारत ही नहीं, विश्व भर में ब्रिटिश राज्य फैला हुआ था. कहते है उनके राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता था. फिर किसी की क्या मजाल कि ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ कोई आवाज निकाल दे. अंग्रेजों का अत्याचार भारतीयों पर बढ़ता जा रहा था, परंतु किसी में सत्ता के खिलाफ बोलने का साहस नहीं था.
कोलकत्ता के बैरकपुर में 29वीं पलटन के सिपाहियों को उपयोग करने के लिए ऐसा कारतूस दिया गया, जिसमें गाय व सूअर के चर्बी मिली हुई थी. इसकी जानकारी होते ही क्रांति भूमि बलिया का जवान मंगल पाण्डेय का खून खौल उठा. 29 मार्च 1857 रविवार का दिन था. अवकाश होने के कारण अंग्रेज अफसर आराम फरमा रहे थे.

मंगल पाण्डेय ने बगावत के लिए इसी दिन का चयन किया और परेड ग्राउंड पर अपने साथियों को विद्रोह के लिए ललकारा. परेड मैदान में मंगल पाण्डेय खूंखार शेर की तरह इधर-उधर चहल कदमी करते रहे. बगावत की जानकारी मिलते ही अंग्रेज अफसर सार्जेंट मैजर ह्यूसन विद्रोही मंगल पाण्डेय को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. परंतु कोई सिपाही ऐसा करने के लिए आगे नहीं बढे़. गिरफ्तारी का आदेश सुनते ही मंगल पाण्डेय का खून उबलने लगा. मंगल की बंदूक गरजी और सार्जेंट मैजर ह्यूसन वहीं लुढ़क गया.

सार्जेंट मेजर की मौत की खबर सुनते ही घटना स्थल पर लेफ्टिनेट बॉब घोड़े पर सवार होकर परेड ग्राउंड की तरफ चला आ रहा था. स्थिति का आकलन करते हुए मंगल पांडेय की फिर बंदूक गरजी और घोड़े सहित बॉब जमीन पर लुढ़क गया. सेना के विद्रोही होने तथा दो अंग्रेज अफसरों के मारे जाने की खबर केवल हिन्दुस्तान में ही नहीं, लंदन तक आग की तरह पहुंच गयी. विद्रोह की खबर मिलते ही एक अन्य अंग्रेज अफसर ने पिस्तौल निकालकर गोली चलाई, परंतु निशना चूक गया. बलिया के नगवां के जवान मंगल पाण्डेय ने तलवार निकाल ली और एक ही बार में उसका भी काम तमाम कर दिया. इसी बीच एक अन्य गोरा सैनिक मंगल पाण्डेय पर हमला करना चाहा, लेकिन हमले से पहले किसी अन्य हिन्दुस्तानी सैनिक ने अपने बंदूक के कूंदे से उसे मार गिराया.

इस प्रकार भारतीय क्रांति की शुरुआत मंगल पाण्डेय ने की और वे आज भारत माता को आजाद कराने वाले पहले वीर सपूत बन गये.

भारतीय संस्कृत और माटी में है मंगल पाण्डेय की खुश्बू : विद्यार्थी

मंगल पाण्डेय विचार मंच के प्रवक्ता बब्बन विद्यार्थी ने मंगल पाण्डेय क्रांति दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बलिया की अस्मिता, संस्कृति और यहां की माटी की खुश्बू बरकरार रखने के लिए युवाओं में अपने राष्ट्र के प्रति देश भक्ति का जज्बा पैदा करना होगा. वहीं साहित्यकारों, पत्रकारों, रंग कर्मियों, गायक और गीतकारों को शहीद के नाम कविता, कहानी, लेख, नाटक एवं गीतों की रचना के माध्यम से श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक मंगल पाण्डेय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर जागरूक करना होगा. यदि हम समर्पण भाव से इतना कर सके तो यही शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. आज भले ही मंगल पाण्डेय हमारे बीच नहीं है, परंतु उनकी राष्ट्र भक्ति, साहस व बलिदान हमेशा नई पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा.

 

 

Related

Tags: नगवा बलिया बैरकपुर शहीद स्वतंत्रता सेनानी

Post navigation

Previous: जिला योजना समिति के सदस्य के लिए चुनी गईं पूनम
Next: बच्चों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने का दायित्व शिक्षक, अभिभावक व समाज पर

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.