Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • न्यूज़ Shorts
  • पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 25 अगस्त तक करायें ई-केवाईसी
  • न्यूज़ Shorts

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 25 अगस्त तक करायें ई-केवाईसी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद में अब तक कुल 67 प्रतिशत कृषकों के द्वारा ही पीएम किसान पोर्टल पर ईकेवाईसी पूर्ण कराया गया है. जनपद के अन्य समस्त लाभार्थी किसान भाईयों को सूचित करते हुए उप कृषि निदेशक इंद्राज ने बताया है कि पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी करने की अन्तिम तिथि 25 अगस्त तक निर्धारित किया गया है.
Central Desk 18 August, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Road being built on the banks of Behera drain, wastage of government money

बलिया. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद में अब तक कुल 67 प्रतिशत कृषकों के द्वारा ही पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी पूर्ण कराया गया है. जनपद के अन्य समस्त लाभार्थी किसान भाईयों को सूचित करते हुए उप कृषि निदेशक इंद्राज ने बताया है कि पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी करने की अन्तिम तिथि 25 अगस्त तक निर्धारित किया गया है. समस्त लाभार्थी कृषकों से अनुरोध है की पीएम किसान की वेबसाइट-pmkisan.gov.in पर जाकर अपने एण्ड्रायड मोबाईल नम्बर से ओटीपी के माध्यम से अथवा अपने क्षेत्र के नजदीकी किसी भी कॉमन सर्विस सेण्टर/जन सेवा केन्द्र पर जाकर आधार कार्ड से पीएम किसान पोर्टल पर अपना ई-केवाईसी बायोमेट्रिक प्रोसेस के द्वारा 25 अगस्त के पूर्व अवश्य करा ले, अन्यथा की स्थिति में योजना की धनराशि रोकी जा सकती है.

 

100 पेड़ों की नीलामी 22 को

बलिया. पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने बताया है कि पुलिस लाइन में 100 अदद वृक्षों की नीलामी 22 अगस्त को समय 11 बजे किया जाना हैं. नीलामी हेतु इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि व समय पर पुलिस लाइन में उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं. प्रत्येक बोली बोलने वाले व्यक्ति को निर्धारित धरोहर की धनराशि 20 हजार रुपये सर्वप्रथम जमा करने के बाद ही नीलामी में भाग ले सकेगा.

 

 

 

बलिया बलिदान दिवस पर 11:30 बजे से प्रारंभ जुलूस

बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि 19 अगस्त 2022 को होने वाले बलिया बलिदान दिवस में जुलूस का आयोजन सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ होगा. इस कार्यक्रम में जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उनके परिजन, सामाजिक राजनीतिक गणमान्य व्यक्ति, जिला कारागार के मुख्य द्वार से बाहर निकलकर स्वतंत्र संग्राम से संबंधित नारों का उदघोष करते हुए रैली के रूप में प्रस्थान करेंगे.

 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश 19 अगस्त को

बलिया: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश 19 अगस्त को रहेगा. हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्यौहार 19 अगस्त को मनाने की सूचना प्राप्त होने के बाद यह निर्णय लिया गया. उन्होंने बुधवार को एक आदेश जारी कर 18 अगस्त के स्थान पर 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

 

 

आधार नम्बर एकत्र करने को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प 21 अगस्त को

बलिया: जनपद की सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित मतदाताओं के मतदाता फोटो पहचान पत्र को आधार नम्बर से जोड़ने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आधार नम्बर एकत्रीकरण अभियान चलाया जा रहा है. बीएलओ घर-घर भ्रमण कर निर्वाचकों से फार्म-6बी पर आधार नम्बर प्राप्त कर रहे हैं. मतदाताओं की विशेष सुविधा के लिए 21 अगस्त (रविवार) को भी प्रत्येक मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है. विशेष कैम्प दिवस के दिन मतदाता नियत प्रारूप 6बी पर अपने आधार नम्बर की सूचना भरकर वहां पर उपस्थित बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं. उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि विशेष कैम्प दिवस पर समस्त बीएलओ अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे. उच्चाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी.

 

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

 

बोलोरो और साइकिल के टक्कर में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

सहतवार, बलिया. बुधवार के शायं 5:30 बजे के करीब चैन राम बाबा इंटर कॉलेज के पास बोलोरो और साइकिल के टक्कर में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में आसपास के लोग इलाज के लिए सहतवार हास्पिटल ले गये जहां डॉक्टर ने स्थिति गम्भीर देख बलिया के लिए रेफर कर दिया. पुलिस बोलोरो को कब्जे में ले लिया है. बोलोरो चालक मौके से फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि सुरहिया निवासी राकेश सिंह 25 वर्ष पुत्र राणा सिंह किसी कार्य वश सहतवार आया था चैन राम बाबा के तरफ अपनी साइकिल से जा रहा था कि सुहवल के तरफ से आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया. आसपास के लोग इलाज के लिए उसे उठाकर सहतवार हॉस्पिटल ले गये. डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख बलिया के लिए रेफर कर दिया है.

(सहतवार से श्रीकांत चौबे की रिपोर्ट)

Related

Tags: #August #KisanSammanNidhi #KYC ट्रेन बलिया

Post navigation

Previous: संस्कारित ढंग से विवाह के बंधन में बंधकर गृहस्थ भी ब्रह्मचारी: जीयर स्वामी
Next: अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को सौंपा शिकायतीपत्र

ये भी पढ़ें

ambulance
  • Accident
  • Front Page
  • न्यूज़ Shorts
  • फोटो गैलरी
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News :- ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, नाबालिग गंभीर

Ashish 24 January, 2026
SNAKE
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • स्वास्थ्य

सर्पदंश से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें

General Desk 30 April, 2025
Result
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा
  • वायरल VIDEO
  • स्पेशल/Exclusive

ये हैं UPSC 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स:

Ashish 22 April, 2025

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.