Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • राजनीति
  • यात्रियों की सुविधा के लिए 15 हजार प्राइवेट बसों को अनुबंध करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें- दयाशंकर सिंह
  • राजनीति

यात्रियों की सुविधा के लिए 15 हजार प्राइवेट बसों को अनुबंध करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें- दयाशंकर सिंह

दयाशंकर सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना ’’एकमुश्त पेनाल्टी समाधान योजना’’ का प्रचार-प्रसार और बेहतर ढंग से करने की आवश्यकता है जिससे इस योजना का सकारात्मक परिणाम प्राप्त किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने जनपदों में इस योजना की समीक्षा करके इसे और प्रभावी बनाये जाने में सहयोग प्रदान करें.
Central Desk 18 October, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ensure action to contract 15 thousand private buses for the convenience of passengers- Dayashankar Singh

–ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग खनन व सवारी हेतु कदापि न किया जाए- दयाशंकर सिंह

लखनऊ. 18 अक्टूबर. उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान परिवहन निगम के अधिकारियों से कहा कि लक्ष्य तय करके प्राइवेट बसों को परिवहन निगम के साथ अनुबंधित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने लगभग 15 हजार बसों को अनुबंधित करने का लक्ष्य परिवहन निगम को दिया है।

दयाशंकर सिंह ने कहा कि अधिकारी इस बात का परीक्षण कर लें कि किन रूटों पर कितने बसों को अनुबंध करने की आवश्यकता है। उसी के अनुरूप अनुबंधित किये जाने हेतु टेण्डर करें। उन्होंने कहा कि अनुबंध की शर्तें स्पष्ट वाहन स्वामियों के हित को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाना चाहिए। जिससे कि किसी भी वाहन मालिक को असंतोष न हो। इस कार्य को समय के भीतर पूर्ण करना है। परिवहन निगम अनुबंध की उचित शर्तें तय करें जिससे कि अधिक से अधिक लोग निगम से अनुबंध कर सकें।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

दयाशंकर सिंह ने कहा कि अतिरिक्त आय के लिए विज्ञापन, कोरियर सेवायें एवं लगेज इत्यादि के माध्यम से परिवहन निगम अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए टेण्डर किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी भी परिवहन निगम से अनुबंधित ढ़ाबों से शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिये हैं कि अनुबंधित ढ़ाबों का औचक निरीक्षण किया जाए और इस बात की जानकारी ली जाए कि वे ढ़ाबे शर्तों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं अथवा नहीं तथा गड़बड़ी पाये जाने पर इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें।

दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रवर्तन टीम अभियान के तहत टैक्टर ट्राली की सख्त चेकिंग करे। किसी भी परिस्थिति में टैक्टर ट्राली का उपयोग सवारी ढ़ोने अथवा खनन कार्य हेतु नहीं होना चाहिए। ऐसा पाये जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने साथ ही प्रवर्तन टीम को निर्देश दिये कि अवैध संचालन एवं ओवर लोडिंग के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर चेकिंग करते रहें। जिससे कि अवैध संचालन एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पाया गया है कि कुछ जनपदों में ओवरलोडिंग और अवैध संचालन पर पूर्णतः रोक नहीं लगाया जा सका है।

 

दयाशंकर सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना ’’एकमुश्त पेनाल्टी समाधान योजना’’ का प्रचार-प्रसार और बेहतर ढंग से करने की आवश्यकता है जिससे इस योजना का सकारात्मक परिणाम प्राप्त किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने जनपदों में इस योजना की समीक्षा करके इसे और प्रभावी बनाये जाने में सहयोग प्रदान करें।

 

दयाशंकर सिंह ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा के सफल आयोजन पर परिवहन निगम के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों पर प्रदेश की जनता को बेहतर परिवहन सुविधायें एवं सुरक्षित यात्रा मिल सके, इस दिशा में पूरी निष्ठा एवं कर्मठता के साथ कार्य करें।

समीक्षा बैठक में मुख्यालय से चेयरमैन परिवहन निगम राजेन्द्र तिवारी, प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू, एमडी परिवहन निगम श्री संजय कुमार एवं अपर एमडी सुश्री अन्नपूर्णा गर्ग उपस्थित रहे।

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: #action #buses #Contract #convenience #passengers #private #thousand

Post navigation

Previous: श्री जंगली बाबा धाम पर आयोजित महारुद्र यज्ञ की निकली कलश यात्रा
Next: हल्दीरामपुर चट्टी के समीप दो बाइक की टक्कर में एक 30 वर्षीय युवक की मौत

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Maharajpur Sapa Netri
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना

General Desk 3 September, 2026
Sapa PDA Sammelan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-सपा के पीडीए सम्मेलन में भाजपा पर चलाए गए जुबानी तीर, कहा पीडीए की एकजुटता से बनेगी सपा सरकार

General Desk 11 August, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.