Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने चुनावी तैयारियों को धार देने के क्रम में पीडीए की एकजुटता के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर फोकस बढ़ा दिया है। शुक्रवार को इसी सिलसिले में हुई एक बैठक में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने का मंत्र दिया।
बैठक के मुख्य अतिथि राजेश कुशवाहा ने कहा कि वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बांसडीह विधानसभा में पीडीए को मजबूत करने के लिए पहुंचे हैं। पार्टी का उद्देश्य पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सहित समाज के साथ ही सभी वर्गों को एकजुट कर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि अपने स्वजातीय भाइयों के साथ ही अन्य पिछड़े और सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने का बीड़ा उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सम्मान देने का वादा किया है। सपा में कार्यकर्ताओं और समाज के हर वर्ग को सम्मान मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का जिक्र करते हुए राजेश कुशवाहा ने कहा कि वह इस बैठक में मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में भी कार्यकर्ता एकजुट होकर बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांसडीह में सपा को मजबूत करने के लिए रामगोविंद चौधरी के हाथों को मजबूत करना होगा। आगामी चुनाव में बांसडीह विधानसभा से समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करना ही हम सभी का मुख्य उद्देश्य है।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता की समस्याओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भारत-पाकिस्तान और हिंदू-मुस्लिम जैसे मुद्दों को हवा देने में लगी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह ने की। संचालन श्रीभगवान वर्मा ने किया। बैठक में जिला महासचिव वीरबल राम, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, प्रवक्ता कान्ह जी पांडेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी, आशीष सिंह, सुनील मौर्य, बिहारी पांडेय, प्रभात मौर्य, पप्पू पटेल, रामाशंकर यादव, शिवनारायण राय, सुजीत सिंह परिहार, नंदलाल यादव, हीरालाल वर्मा, महावीर तिवारी, दिवाकर वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

