Ballia-सपा के पीडीए सम्मेलन में भाजपा पर चलाए गए जुबानी तीर, कहा पीडीए की एकजुटता से बनेगी सपा सरकार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्य अतिथि और सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा जातिवाद और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति में समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की बात करती है। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।

श्याम लाल पाल ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती का चुनाव होगा। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर जनता से संवाद करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि पीडीए की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

सम्मेलन में सपा नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को लेकर भी भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर जनता के बीच जाना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फेफना विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला सचिव बीरबल राम ने किया। सम्मेलन में बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, विधायक जियाउद्दीन रिजवी, डॉ. संतोष राम, प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव, अंगद यादव, राजेश पासवान, राजन कन्नौजिया और विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बासपारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.