Skip to content
10 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • एकांकी नाटक में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के कलाकार रहे अव्वल
  • Featured Story
  • जिला जवार

एकांकी नाटक में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के कलाकार रहे अव्वल

जॉइन्ट मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने युवाओं को सन्देश दिया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहें. हार-जीत के रास्ते से गुजरते हुए एक दिन जरूर सफलता आपके कदम चूमेगी.
Central Desk 6 January, 2020 1 minute read
NYKendra_Ballia
  • लोकगीत, लोकनृत्य व नाटक प्रतियोगिता में दिखीं उभरतीं प्रतिभाएं
  • नेहरू युवा केन्द्र की ओर से जिला पंचायत सभागार में हुए कार्यक्रम

बलिया : जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत लोकगीत, लोकनृत्य एवं लघु नाटक प्रतियोगिता का आयोजन रविवार के जिला पंचायत में हुआ. नेहरू युवा केन्द्र की तरफ से हुई लोकगीत, लोकनृत्य व नाटक प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक कलाएँ उभर कर सामने आती दिखीं.

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया. इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. निर्णायक मंडल के रूप में टीडी कालेज के संगीत अध्यापक अरविंद उपाध्याय, जया उपाध्याय व साहित्यकार नवचन्द तिवारी थे.

 

 

जॉइन्ट मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने युवाओं को सन्देश दिया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहें. हार-जीत के रास्ते से गुजरते हुए एक दिन जरूर सफलता आपके कदम चूमेगी. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर अनेक प्रतिभाएं छुपी होती है.

इसमें इसमें नेहरू युवा मंडल से बेहतर भूमिका किसी और की नहीं हो सकती है. युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के लिए नेहरू युवा केन्द्र एक अहम प्लेटफार्म है.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं को बेहतर दिशा देने में नेहरू युवा समन्वयक नई-नई पहल करें, जिला प्रशासन का हर सम्भव सहयोग मिलेगा। नेहरू युवा समन्वयक शुभम जैन ने आगे भी इस तरह की प्रतियोगिता कराते रहने की बात कही.

लोकगीत में अमरेश, लोकनृत्य में हरेंद्र रहे अव्वल

प्रतियोगिता के दौरान लोकगीत में अमरेश यादव ने बेहतर प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार पाया, जबकि शंकर सुमन द्वितीय व अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे. लोकनृत्य में पहले स्थान पर हरेंद्र राय, दूसरे पर खुशी व तीसरे स्थान पर राजकुमार रहे.

 

 

इसी तरह एकांकी नाटक प्रतियोगिता में राहुल कुमार की टीम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक के माध्यम से पहला, जबकि अंकुश वर्मा की टीम ने अंधविश्वास पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर दूसरा स्थान पाया. नेहरू युवा मंडल के अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.

कार्यक्रम में निवर्तमान नेहरू युवा समन्वयक कपिलदेव, कुंवर सिंह के प्राचार्य फुलबदन सिंह, रणजीत सिंह, टीडी कालेज के संगीत अध्यापक अरविंद उपाध्याय, जया उपाध्याय, साहित्यकार नवचंद तिवारी, रश्मि गुप्ता के अलावा नेहरू युवा मंडल के सदस्य मौजूद थे.

Tags: लोकगीत सांत्वना पुरस्कार सांस्कृतिक महोत्सव

Post navigation

Previous: कच्ची शराब बेचने के आरोप में महिला समेत तीन गिरफ्तार
Next: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल

You may have missed

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.