Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता,बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के नगरा मार्ग पर बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जमुआव पेट्रोल पंप के समीप हुए इस हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया.
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान जमुआव निवासी अनूप कुमार रिशु (18) पुत्र श्रीराम की मौत हो गई।
बताया जाता है कि अनूप कुमार रिशु देवरिया जिले के भागलपुर से मजदूरी कर बाइक से अपने घर जमुआव लौट रहा था। इसी दौरान नगरा थाना क्षेत्र के इनामीपुर निवासी 25 वर्षीय चंदन राजभर पुत्र नन्हेलाल की बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के दौरान नगरा की ओर से गुजर रहे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं।
इलाज के दौरान अनूप कुमार रिशु ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरे घायल चंदन राजभर का उपचार जारी है और उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

