Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के तरछापार-भदौरा नहर के पास रविवार को एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त बाबूलाल यादव (44) पुत्र स्व. शिवरतन यादव, निवासी सरया डीहूभगत, थाना भीमपुरा के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे उभांव थाने के उपनिरीक्षक संतोष यादव ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


