Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को तहसील रसड़ा में सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में नाली से पानी की निकासी, अवैध भूमि कब्जा, जमीन की वरासत, राशन कार्ड और पेंशन से संबंधित शिकायतें सामने आईं। इनमें सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने तथा नियमानुसार शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 125 आवेदन आए जिसमें 12 आवेदन पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।ग्राम कटया के एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी जमीन पीडब्ल्यूडी की सीमा में पड़ रही है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल और कानूनगो को मौके पर जाकर भूमि की नापी कराने तथा नियमानुसार जमीन से संबंधित समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
वहीं, नगरा में जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं होने की शिकायत भी सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत नगरा को निर्देश दिया कि पात्र लोगों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण करने के बजाय मौके की जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार राय, एसडीएम रसड़ा, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


