Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक के ग्रामसभा पशुहारी में चार दिनों के भीतर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच और सैंपलिंग कराई जा रही है। इसी क्रम में गांव के 30 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से दो लोगों की जांच रिपोर्ट में स्क्रब टाइफस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्क्रब टाइफस एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो संक्रमित चिगर माइट (माइट के लार्वा) के काटने से फैलता है। ये सूक्ष्म कीट सामान्यतः घास, झाड़ियों, पत्तियों तथा नम और झाड़ीदार स्थानों में पाए जाते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सामान्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के साथ बैठने, हाथ मिलाने या उसके साथ रहने से स्क्रब टाइफस फैलने की संभावना नहीं मानी जाती है। इसलिए संक्रमित पाए गए व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
स्क्रब टाइफस होने पर अचानक तेज बुखार, ठंड लगना या कंपकंपी, सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण, शरीर में दर्द, अत्यधिक कमजोरी या चक्कर, उल्टी तथा अन्य शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। कुछ मामलों में शरीर पर दाने भी दिखाई दे सकते हैं। माइट के काटने वाली जगह पर काला पड़ने या पपड़ी जैसा निशान भी इस संक्रमण का संकेत हो सकता है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार समय रहते स्क्रब टाइफस का उपचार प्रभावी हो सकता है, लेकिन इलाज में देरी होने पर संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। ऐसे में लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय जांच और उपचार कराना जरूरी है।
पॉजिटिव पाए गए मरीजों की स्थिति और उनके उपचार के संबंध में जानकारी लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके चलते पॉजिटिव मरीजों की विस्तृत जानकारी और स्वास्थ्य विभाग की आगे की कार्ययोजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


