Skip to content
24 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 6 January, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

दुबहर : भीषण ठंड को देखते हुए जनपद के आशीर्वाद रेडीमेड स्टोर की तरफ से ग्राम पंचायत अखार के गरीब छोटे-छोटे बच्चों में गरम ऊनी रेडीमेड कोट का वितरण किया गया अखार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह ने ग्राम पंचायत अखार के दादा के छपरा, मठिया, बुलापुर आदि जगह के बच्चों में कोट वितरण किया.

बिल्थरारोड: बलिया-लखनऊ मार्ग पर लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड बलिया की ओर से बिल्थरारोड के मधुबन रेलवे ढाला से ग्राम तेन्दुआ तक करीब 700 मीटर लंबा मार्ग का निर्माण सोमवार से शुरू हो गया है.

बलिया: हनुमानगंज ब्लॉक के सागरपाली दुर्गा मंदिर मुख्य बाजार में सोमवार को डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने सघन मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण का अभियान शुरू किया. उन्होंने दो साल तक के बच्चों को पोलियो ओपीवी की ड्रॉप पिलाई.

बलिया : पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश बोलेरो सहित गिरफ्तार किये गये. वे चोरी की बोलेरो को बेचने के लिए बिहार जा रहे थे. खबर है कि नगरा थाना पुलिस और स्वाट टीम चेकिंग, संदिग्धों की टोह के लिए गड़वार तिराहे पर मौजूद थे. उस दौरान सूचना मिली कि पिछले दिनों नगरा इलाके से चोरी की बोलेरो बेचने कुछ बदमाश बिहार जा रहे हैं.

बलिया : जनपद में सातवीं आर्थिक गणना के लिए आईटी मंत्रालय के अधीन सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लि. को भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा गणना की जिम्मेदारी दी है.

दुबहर: जनपद के उदयपुरा गांव के ग्राम प्रधान शमीम अंसारी ने सदर तहसीलदार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से सदर तहसीलदार विद्यासागर दुबे उनको बेवजह परेशान कर रहे हैं.

दुबहड़ : घोड़हरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सोमवार को विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के बीच मुख्य अतिथि घोड़हरा निवासी समाजसेवी अक्षय कुमार सिंह ने स्वेटर वितरण किया. इस कड़ाके की ठंड में स्वेटर पाकर बच्चे खुशी से चहक उठे.

बांसडीह : अभी तो क्षेत्र के किसान प्रकृति की मार से उबरे नहीं कि साहोडीह क्षेत्र के किसानों की बोई गई फसल नहर विभाग की लापरवाही के कारण डूब गई है. इसको लेकर दर्जनों किसानों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंच कर SDM दुष्यंत कुमार मौर्य को एक पत्रक सौपा.

बैरिया : करीब 20 दिन पहले बैरिया के तहसीलदार न्यायाल में अधिवक्ता अरविंद सिंह को पीटने, कागजात फाड़ने के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर बैरिया तहसील के अधिवक्ताओं ने एनएच 31 को सोमवार को घंटों जाम रखा.

बलिया : जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत लोकगीत, लोकनृत्य एवं लघु नाटक प्रतियोगिता का आयोजन रविवार के जिला पंचायत में हुआ. नेहरू युवा केन्द्र की तरफ से हुई लोकगीत, लोकनृत्य व नाटक प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक कलाएँ उभर कर सामने आती दिखीं.

• बैरिया नगर पंचायत की जमीन को संरक्षित करने के लिए निर्माण कार्य करवाया जा रहा था. मगर नायब तहसीलदार और चौकी इंचार्ज ने चहारदिवारी को गिरवा दिया. ऐसा दावा है बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन का. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि मंटन ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है. इस बाबत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भी भेजा है. उधर दोनों अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में चहादिवारी गिराने की बात से इन्कार किया. नायब तहसीलदार का कहना है कि वे मौका मुआयना करने गए थे. संयोग से वहां चौकी इंचार्ज भी मिल गए. औऱ चौकी इंचार्ज कह रह हैं कि वे एसएचओ के निर्देश पर वहां गए थे. क्योंकि एसएचओ को नायब तहसीलदार ने फोन किया था.

• देश के ‘आखिरी रियासती राजा’और ‘प्रथम सांसद’ कमल बहादुर सिंह नहीं रहे. रविवार की सुबह का डुमरांव में उनका निधन हो गया. लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे. जब भाजपा का नामोनिशान नहीं था तब नारा लगा था – कमल सिंह का कमल निशान मांग रहा है हिंदुस्तान. यह स्लोगन ही उनकी पहचान थी. शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति वे संवेदनशील रहे. अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों के लिए भूमि दान की. औद्योगिक क्रांति के जनक के रूप में भी मशहूर रहे. कला-संस्कृति से भी उन्हें अनुराग था. कभी डुमराव स्टेट की हदों में बलिया का भी एक अच्छा खासा हिस्सा हुआ करता था.

• बेसिक शिक्षा परिषद के दो शिक्षकों प्रतिमा उपाध्याय पीहू और राजीव मौर्य को राष्ट्रीय शैक्षिक गौरव सम्मान से नवाजा गया है. मुजफ्फरनगर में रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने उन्हें सम्मानित किया. प्रतिमा उपाध्याय पिहू दुबहर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापिका हैं. जबकि राजीव मौर्य रेवती ब्लॉक के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गायघाट के सहायक अध्यापक है. अपने अपने स्कूलों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया.

• दो तीन दिन चटकदार धूप के बाद रविवार को जिले में मौसम ने फिर बदला पैंतरा. न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बादलों ने सूरज की नकेल तो थामे ही रखा. पछुआ का वेग और तल्खी और बढ़ गई. ठंड में इजाफे का खामियाजा गरीबों और राहगीरों को भुगतना पड़ा. जाहिर है मौसम के कहर से फिलहाल निजात मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे.

• सरकार ने धारा 21 को विलुप्त कर दिया है. जो माध्यमिक शिक्षकों के लिए सुरक्षा कवच था. ऐसा कहना है उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष केपी सिंह का. वे कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार को संघ के शिक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. केपी सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षकों के प्रदेश नेतृत्व ने नए शिक्षा आयोग के गठन का विरोध किया है. इसके विरोध में शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह के नेतृत्व में आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया है.

• भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी चट्टी पर एक और गुमटी का ताला चोरों ने चटका दिया. और इस्माइलपुर घघिला गांव निवासी लच्छीराम प्रसाद की गुमटी से नकदी समेत हजारों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. एक अन्य गुमटी का ताला भी हेक्सा ब्लेड से पूरी तरह से काटने में चोर असफल रहे. जिससे रामकिशुन प्रसाद की गुमटी से चोरी की घटना टल गई.

• भोजपुर बिहार के कस्तूरबा स्पोर्टिंग क्लब बनाम डीएफए क्लब मऊ के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा. बाद में दोनों टीमों को दस-दस मिनट का एकस्ट्रा समय दिया गया. इसमें मऊ की टीम ने एक गोल दाग कर उद्घाटन मैच अपने नाम कर लिया. गौरीभैया मिनी स्पोर्टस स्टेडियम सागरपाली में रविवार को गौरीभैया आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ. बतौर चीफ गेस्ट खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने पूर्व मंत्री स्व. गौरीभैया के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात टूर्नामेंट का उद्घाटन किया.

• सोहॉव में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को हुआ. फाइनल में स्पोर्टस कॉलेज गोरखपुर की टीम ने आगरा मंडल की टीम को हरा कर ताज हासिल हथिया लिया. मैन आफ द मैच स्पोर्टस कॉलेज गोरखपुर के खिलाड़ी शुभम सहरावत हुए. जबकि मैन ऑफ द सीरीज अयोध्या मंडल के खिलाड़ी सतीश चुने गए. खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, उप्र वॉलीबाल एसोसिएशन के समन्वय एवं जिला खेल कार्यालय बलिया के तत्वावधान में यह आयोजन हुआ.

• कैडेटों ने रिग डांस, फैंसी ड्रेस, तारा और मुगली की कहानी का नाट्य मंचन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार व मार्च पास्ट से की गई. मौका था भारत स्काउट और गाइड उप्र के तत्वावधान में जिले की टीमों के चयन का. रविवार को प्रतियोगिता के माध्यम से कुंवर सिंह इंटर कालेज में चयन की प्रक्रिया पूरी की गई. इसमें चयनित प्रतिभागी मंडल से राज्य स्तरीय लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे. इसमें बीपी ज्ञानस्थल चोगड़ा का चयन हुआ. कलर पार्टी, प्राथमिक चिकित्सा में कुंवर सिंह इंटर कालेज का चयन हुआ. इसके साथ ही जीएमएएम इंटर कालेज, मनियर इंटर कालेज को भी चयनित किया गया.

• विकास खंड गड़वार की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रतसर कलां भी अब नगर पंचायत होगी. रतसर खुर्द, छतवां, जिगनहरा, सुहवां, सरभारी खूर्द, टड़वा और किरत पट्टी गांव को मिलाते हुए रतसर कलां नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता की मशक्कत रंग लाई. प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया.

• हादसे में घायल पिता वाराणसी के अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है. इसी बीच बेटे की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई. मामला रसड़ा थाना क्षेत्र के गौरपुरा का है. रविवार दोपहर वकील विश्वकर्मा का 15 वर्षीय बेटे आशीष विश्वकर्मा करेंट से गंभीर रूप से झुलस गया. परिजन उसे लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे.जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.दस दिन पहले ही उसके पिता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनका फिलहाल वाराणसी के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

• शनिवार की रात रसड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर ताश खेलते समय आठ जुआड़ियों को धर दबोचा.रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के दुगाई स्थित अमरूद बागीचे में यह गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने फड़ से 4850 रुपये. मौके से आठ लावारिस वाहनों को कब्जे में ले लिया. तलाशी के दौरान जुआड़ियों के पास से 18, 200 रुपया प्राप्त किया. गिरफ्तार लोगों में गाजीपर के शिवरी निवासी नन्दलाल यादव. कोतवाली क्षेत्र के कोटिया कुरेम निवासी प्रवीण कुमार, गाजीपर के कमसड़ी निवासी अखिलेश शर्मा, बाली खुर्द निवासी मिथलेश, नगपुरा निवासी लड्डू उर्फ जवाहर, टिकादेवरी निवासी जनार्दन राम, चितबड़ागांव निवासी बबुलेश तिवारी, टिकादेवरी निवासी विनित सिंह शामिल हैं.

• खरीद-दरौली हल्के में गश्त के दौरान बाइक खाई में गिर जाने से घायल सुशील यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, दूसरे सिपाही प्रभाकर यादव का इलाज बीएचयू वाराणसी में फिलहाल चल रहा है. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि सीएचसी सिकंदरपुर से रेफर किए जाने पर सिपाही सुशील यादव को बलिया जिला चिकित्सालय ले जाया गया था. वहां से रेफर किए जाने पर परिजन मऊ ले गए. जहां इलाज के दौरान सुशील यादव ने दम तोड़ दिया. सुशील की मौत पर पूरा पुलिस महकमा दुखी है. बलिया पुलिस लाइन में अंतिम विदाई के समय परिजनों के साथ सैकड़ों सिपाहियों की आंखें नम थी.

• नगरा कस्बे के लोगों की नींद हराम कर रखा है एक बंदर. दर्जन भर लोगों को जख्मी कर चुका है यह बंदर. कहीं भी खुले में बैठने पर उसका भय सता रहा है. रविवार को उसने 50 वर्षीय पक्का सिंह के अलावा 22 वर्षीय जहांगीर, 15 वर्षीय अल्ताफ को भी काट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया.शनिवार को उसे दबोचने की कोशिश हुई थी. मगर असफलता ही हाथ लगी

• खेजुरी पुलिस ने कल्याण डेहरा ईंट भट्ठे के पास से 80 पेटी अवैध शराब बरामद की है.बरामद शराब की कीमत लाखों में आंकी गई है. इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में परानपुर निवासी अर्जुन यादव और दानापुर बिहार के सुल्तानपुर गांव निवासी रवि सिंह शामिल हैं.

• इस हाड़कपाऊ ठंड और गलन के बीच रसड़ा के बस्तौरा गांव के एक बागीचे में रविवार की सुबह एक लावारिस नवजात पड़ा मिला. हमारे संवाददाता संतोष सिंह ने बताया कि उसके रोने की आवाज सुन भीड़ उस तक पहुंची. वहां मौजूद बस्तौरा टूटा भीटा निवासी मंगरु पुत्र रामलाल राजभर ने उस बच्चे को पालन पोषण का जिम्मा लिया. पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र सिंह ने नवजात का चिकित्सकीय जांच वगैरह करवाया.

• 70 साल की उम्र में डॉ. शिवशंकर सिंह का निधन हो गया.एसजीपीजीआई में उनका दो हफ्ते से इलाज चल रहा था.हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि डॉ. शिवशंकर सिंह फतेह बहादुर सिंह शिवशंकर सिंह पीजी कालेज ससना बहादुरपुर के अध्यक्ष और फतेह बहादुर सिंह शिवशंकर सिंह मेडिकल स्टोर बिल्थरारोड के मालिक ही नही थे.बल्कि दी केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बिल्थरारोड के संस्थापक भी थे. यह दुखद सूचना मिलते ही उनके गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. तुर्तीपार में रेलवे पुल के नीचे घाघरा नदी के तट पर उनका दाह संस्कार किया गया. मुखांगिनी उनके ज्येष्ठ पुत्र रविशंकर सिंह ‘‘पिक्कू‘‘ ने दी.

• लोकगीत में अमरेश यादव अव्वल रहे. जबकि शंकर सुमन दूसरे और अभिषेक यादव तीसरे स्थान पर रहे. जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य और लघु नाटक प्रतियोगिता का आयोजन रविवार के जिला पंचायत में हुआ. नेहरू युवा केंद्र के इस आयोजन में उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया. जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. निर्णायक मंडल में टीडी कालेज के संगीत अध्यापक अरविंद उपाध्याय, जया उपाध्याय और साहित्यकार नवचन्द तिवारी शामिल थे

• राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के संचालन की जिम्मेदारी उप्रावि पर्वतपुर के विज्ञान शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह तोमर को सौंपी गई है. हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि बीएसए शिव नारायण सिंह ने आशुतोष कुमार सिंह तोमर पर यह भरोसा जताया है. नोडल समन्यवक के रूप में नामित आशुतोष उक्त अभियान से सम्बंधित सभी गतिविधियों का संचालन करेंगे.

• दिवंगत केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय के बेटे और बहू के बीच विवाद गहराता ही जा रहा है. कल्पनाथ राय के बेटे सिद्धार्थ राय ने अपनी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है. उनकी तहरीर पर पुलिस ने सिद्धार्थ की पत्नी और भाजपा नेता सीता राय, बलिया निवासी अनिल राय, अमरनाथ राय, रागिनी सिंह, नीतू राय और एक अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है. आपको बता दें कि सिद्धार्थ राय और उनकी पत्नी सीता राय बीच तलाक मामला कोर्ट में विचाराधीन है. विकास पुरुष कहे जाने वाले कल्पनाथ राय की मौत के बाद उनके इकलौते पुत्र सिद्धार्थ राय पैतृक गांव सेमरी जमालपुर छोड़ मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव में रहते हैं. कल्पनाथ राय की 78वीं जयंती पर उनकी पुत्रवधू सीता राय अपने पति सिद्धार्थ राय लेने के लिए गंगऊपुर गांव पहुंची. उन्होंने पति पर महिला मित्र के साथ रहने का आरोप लगाया. सीता राय ने साथ चलने के लिए दबाव बनाया तो पति पत्नी के बीच पहले विवाद हुआ. फिर हाथापाई हो गई. पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया.

Tags: भीमपुरा भोजपुर मऊ मारपीट मार्च पास्ट मौत रतसर कलां रसड़ा लोकगीत सम्मानित सिकंदरपुर सिपाही स्काउट गाइड

Post navigation

Previous: एकांकी नाटक में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के कलाकार रहे अव्वल
Next: अमरूद बागीचे में जुआ खेलते आठ लोग गिरफ्तार, 8 बाइक जब्त

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

You may have missed

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.