Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बलिया
बलिया. शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बलिया स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों, शिक्षक- शिक्षिकाओं ने गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण देखा और सुना।
राज्य स्तरीय समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान और प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी उपस्थित लोगों ने प्राप्त की। इस अवसर पर बलिया जिले के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल, संस्कार और दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उनके व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में होने वाले विकास के पीछे शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी देते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव हैं। प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के साथ ही बलिया के माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों के उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए 30 शिक्षक हुए सम्मानित
इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।
अधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचार और बेहतर शैक्षिक प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अन्य शिक्षकों को भी शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, नवाचार को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के सम्मान से सभागार में उत्साह का माहौल रहा।
उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ आलोक कुमार, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


