Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए जिले की चर्चित ग्राम पंचायत सोनाडीह से बालिका टीम की 3 खिलाड़ियों ने प्रदेश की टीम में चयनित होकर जिले का सम्मान बढ़ाया है। इन बालिकाओं में नीति कुमारी पुत्री अमरजीत प्रसाद, सलोनी पुत्री राजन राजभर एवं ग्राम पंचायत टगुनिया की सुनैना पुत्री राजेश राजभर सोनाडीह का चयन उत्तर प्रदेश जूनियर बालिका टीम में हुआ है.
अब ये बालिका फुटबॉलर यूपी टीम के से आन्ध्र प्रदेश के अनन्तपुर में आगामी 10 नवम्बर से 25 नवम्बर तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। स्थानीय प्रशिक्षक रामपकाश यादव ने बताया कि यह तीनों बालिका खिलाड़ी पूर्व में भी उप्र टीम से नेशनल मैच खेल चुकी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आगरा शहर के एकलव्य स्टेडियम में जूनियर बालिका फुटबॉल कैम्प बीते 20 अगस्त को आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाने का काम किया। इसमें उप्र टीम का गठन किया गया। बलिया जिले की सोनाडीह बालिका टीम से 3 खिलाड़ी, नीति कुमारी पुत्री अमरजीत प्रसाद, सलोनी पुत्री राजन राजभर एवं टंगुनिया की सुनैना पुत्री राजेश राजभर सोनाडीह ने यूपी टीम में चयनित होकर जिले का सम्मान बढ़ाया है।
अब वे यूपी टीम के लिए आन्ध्र प्रदेश के अनन्तपुर में आगामी 10 नवम्बर से आगामी 25 नवम्बर तक नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। स्थानीय प्रशिक्षक रामप्रकाश यादव ने बताया कि तीनों महिला खिलाड़ी पूर्व में भी उप्र टीम से नेशनल मैच खेल चुकी हैं। उनका लगातार चौथा नेशनल खेल होने जा रहा है।
नीति के पिता मजदूरी कार्य करते हैं। जबकि सुनैना के पिता विदेश में नौकरी कर रहे हैं। सलोनी के पिता बेल्थरारोड में फर्नीचर की मजदूरी करते हैं। उनके प्रशिक्षक रामप्रकाश यादव ने बताया कि तीनों खिलाड़ी अत्यन्त गरीब परिवार से कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। इन बालिकाओं के चयन पर इन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

