Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता,बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक क्षेत्र के शम्शुद्दीनपुर गांव में जलजमाव और कीचड़ से बदहाल सड़क को लेकर स्कूल यूनिफॉर्म में मासूम बच्चों द्वारा हाथ जोड़कर बलिया जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की गुहार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। बच्चों की पीड़ा और उनकी मार्मिक अपील का जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया।

डीएम के निर्देश के बाद शनिवार को सीयर बीडीओ सूर्य प्रकाश स्वयं शम्शुद्दीनपुर गांव पहुंचे और मौके पर पहुंचकर सड़क की बदहाली का जायजा लिया। जलजमाव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए मौके पर ही ईंट गिरवाने की कार्रवाई शुरू कराई गई और सड़क निर्माण का काम भी प्रारंभ करा दिया गया।

गौरतलब है कि गांव की बदहाल सड़क पर जलजमाव के कारण आवागमन मुश्किल हो गया था। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही थी। इसी समस्या को लेकर बच्चों ने वीडियो के माध्यम से हाथ जोड़कर डीएम से सड़क बनवाने की अपील की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने प्रशासन का ध्यान गांव की समस्या की ओर खींचा।

 

सोनाडीह-दोथ से टंगुनिया हाहानाला पुल तक सड़क बदहाल, तहसीलदार को सौंपा शिकायती पत्र

बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक क्षेत्र में सोनाडीह-दोथ से टंगुनिया हाहानाला पुल तक जाने वाली सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है। स्थिति यह है कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और दोपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर बने गहरे गड्ढे बारिश के पानी से लबालब हैं, जिससे कई स्थानों पर सड़क और गड्ढे के बीच का अंतर समझ पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों के भी गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।

स्कूली बच्चों को भी प्रतिदिन इसी बदहाल मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो गई है। सड़क के गड्ढों में पानी जमा होने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलापंचायत सदस्य दिनेश यादव ‘फौजी’ ने समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के साथ ही गहरे गड्ढों में जमा बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.