Skip to content
25 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

अभियान के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्ष और राज्य सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों का प्रमाणिक संकलन तैयार करने के साथ ही जनसेवा, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांग कल्याण, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
General Desk 9 September, 2026 1 minute read
DM Ballia Meeting 09

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बलिया.  जिले में इस माह 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्ष और राज्य सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों का प्रमाणिक संकलन तैयार करने के साथ ही जनसेवा, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांग कल्याण, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक दीप प्रज्वलित करना है। इसके तहत जिले के सभी प्रमुख नदी घाटों, मंदिरों, विद्यालयों और चिकित्सालयों में विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रत्येक ग्राम पंचायत में दिव्यांग कल्याण कार्यक्रमों के आयोजन के साथ होगी। इस दौरान कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक ‘आंगन का उत्सव’ थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रमों के माध्यम से पिछले 25 वर्षों में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी नीतियों और योजनाओं से आए बदलावों की जानकारी सरल भाषा में दी जाएगी। वहीं, सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों के जीवन में आए बदलाव की ‘कहानी बदलाव की’ के रूप में रील तैयार कर पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

इस अभियान के तहत 07 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। जिले के प्रमुख चौराहों पर स्थानीय अखंड सेवा ज्योति की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न स्थानों से पैदल, साइकिल और बाइक रैलियां निकाली जाएंगी, जो प्रमुख चौराहों पर पहुंचेंगी। यहां बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम दो स्थानों पर विशेष स्वच्छता एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना होगा। साथ ही इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में सात दिवसीय ‘सेवा सेतु’ शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्रता के बावजूद किसी योजना से वंचित लोगों को चिन्हित कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अभियान के कार्यक्रमों की प्रभावी योजना बनाकर समय से तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार सेवा संकल्प अभियान स्वच्छता

Post navigation

Previous: बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
Next: Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें

Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026
Bansdih Nadi Kataan Bathak
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए

General Desk 24 October, 2026

Recent Posts

  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान

You may have missed

Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026
Bansdih Nadi Kataan Bathak
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए

General Desk 24 October, 2026
Bansdih spl SIR
  • जिला जवार
  • बांसडीह

नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.