Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा मलेरा के सुमाह मौजा निवासी 12 वर्षीय शिवम राजभर की सर्पदंश से हुई मौत के बाद रविवार को खंड विकास अधिकारी सीयर सूर्य प्रकाश ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार की जो भी कल्याणकारी योजनाएं परिवार के लिए पात्र होंगी, उनका लाभ दिलाया जाएगा।
बीडीओ सूर्य प्रकाश ने परिवार की स्थिति को देखते हुए आवास उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्देशित किया, ताकि पात्रता के अनुसार परिवार को सरकारी आवास का लाभ मिल सके।
बताया गया कि बेल्थरा रोड नगर पंचायत वार्ड नंबर-5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम की पहल पर बीडीओ सूर्य प्रकाश, एडीओ पंचायत मनोज सिंह एवं संबंधित कर्मचारियों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार हरसंभव मदद करेगा। बीडीओ के इस आश्वासन से शोकाकुल परिवार को जल्द ही सरकारी आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। ग्रामीणों ने भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रशासन द्वारा की गई पहल की सराहना की।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

