Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर, बलिया
सिकंदरपुर,बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह समेत जिले के आला अधिकारियों का दल रविवार को ग्राम सभा लखनापार के महुलानपार निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग बालिका ज्योति के घर पहुंचा. जिलाधिकारी ने ज्योति, उसके पिता गुलाब चंद राम और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी ने ज्योति की शिक्षा को लेकर विशेष संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ज्योति का कक्षा नौ में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, साण्डवापुर में दाखिला कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि दिव्यांगता किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। प्रशासन की ओर से ज्योति को ट्राई साइकिल के साथ हेलमेट भी उपलब्ध कराया गया, जिससे वह आवागमन में सुविधा के साथ सुरक्षित रह सके।
ज्योति के घर पहुंचकर अधिकारियों ने उसके परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति की भी जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पात्रता के अनुसार उसे शासन की दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी की इस पहल से परिवार के साथ ही ग्रामीणों में भी उम्मीद जगी है।
इसी दौरान महुलानपार में ही ग्राम सभा कोथ निवासी 12 वर्षीय प्रभात कुमार गुप्ता पुत्र अमित कुमार गुप्ता की समस्या भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई। बताया गया कि पैरों से असमर्थ होने के कारण प्रभात विद्यालय नहीं जा पा रहा है और वह वर्तमान में कक्षा पांच का छात्र है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला दिव्यांगजन अधिकारी पारसनाथ यादव को कोथ गांव जाकर प्रभात की स्थिति का जायजा लेने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अधिकारियों के अनुसार प्रभात की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए निःशुल्क आवश्यक व्यवस्था और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के गांव पहुंचने की सूचना पर सफाईकर्मी भी सुबह से ही गांव में पहुंच गए और सफाई व्यवस्था में जुट गए। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन की इस पहल से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
इस अवसर पर एसडीएम प्रवीण यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय, तहसीलदार अमित सिंह, नायब तहसीलदार दुर्गेश गोड़, जिला दिव्यांगजन अधिकारी पारसनाथ यादव, बीडीओ पंदह प्रकाश प्रसाद, एडीओ पंचायत प्रदीप वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे, कोतवाल सिकंदरपुर सुशील कुमार दुबे तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू यादव मौजूद रहे। अभिराम, अमरनाथ, निरंजन राम, हरिशंकर प्रसाद, परशुराम, दीनानाथ समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना की।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


