Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह, बलिया. बांसडीह क्षेत्र के पूरा गांव निवासी विकास पाण्डेय ने विपरीत परिस्थितियों में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चेन्नई से सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर पास आउट होने के बाद पहली बार गांव पहुंचे विकास का ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से लादकर ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विकास के लिए सेना में अधिकारी बनने का सफर आसान नहीं रहा। पिता की वर्ष 2022 में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दो बार सीडीएस परीक्षा में नाकाम रहे विकास ने हौसला नही छोड़ा। कठिन परिस्थिति में भी विकास ने परिश्रम कर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया ।
चेन्नई से पास आउट होकर गांव पहुंचे विकास ने बताया कि दो प्रयासों में सफलता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में सीडीएस परीक्षा में चयनित होकर अपने सपने को साकार कर लिया।

चेन्नई में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद विकास को भारतीय सेना की मेकेनाइज्ड इंफेंट्री में अधिकारी के रूप में पहली पोस्टिंग राजस्थान में मिली हैं। विकास ने प्राथमिक से स्नातक की शिक्षा पश्चिम बंगाल से प्राप्त की है। उनके पिता स्व सुरेन्द्र पाण्डेय कोलकाता में एक प्राइवेट कंपनी में लिपिक पद पर कार्यरत थे।
विकास ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य के प्रति उनका समर्पण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। गांव के पूर्व प्रधान सुनील पाण्डेय, गजाधर पाण्डेय, ज्योति प्रकाश पाण्डेय, दिनेश तिवारी, संतोष तिवारी आदि ने बधाई दी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

