Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • न्यूज़ Shorts
  • ट्रक की चपेट में आने से 3 वर्षीय बालक की मौके पर हुई मौत
  • न्यूज़ Shorts

ट्रक की चपेट में आने से 3 वर्षीय बालक की मौके पर हुई मौत

बुधवार की शाम 7 बजे के करीब सहतवार -बांसडीह मार्ग पर सुरहिया गांव के पास ट्रक के चपेट में आने से एक 3 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.
Central Desk 1 September, 2022 1 minute read
road accident Symbolic

सहतवार, बलिया. बुधवार की शाम 7 बजे के करीब सहतवार -बांसडीह मार्ग पर सुरहिया गांव के पास ट्रक के चपेट में आने से एक 3 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया. बताया जा रहा है कि सुरहिया निवासी दारा सिंह का चार वर्षीय लड़का गेट से अचानक घर से बाहर निकल गया. तभी सहतवार के तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक के चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया.
(सहतवार से श्रीकांत चौबे की रिपोर्ट)

 

 

मोटरसाइकिल- साइकिल की भिंड़त, तीन घायल

बैरिया, बलिया. थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ के पास गुरुवार को साइकिल मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां के चिकित्सकों ने दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू यादव 20 वर्ष,रजनीश यादव 16 वर्ष निवासी चाई छपरा बाइक से रानीगंज बाजार आ रहे थे इसी बीच गोन्हिया छपरा निवासी अर्जुन सिह साइकिल से भिड़ंत हो गयी. घायलों में सोनू यादव अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि रजनीश यादव को मामूली चोटें आई हैं. तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पहुंचाया गया. जहां से सोनू यादव व अर्जुन सिंह को बेहतर इलाज के लिये गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय भेजा गया.

 

ट्रैक्टर को पास देते समय ई रिक्शा पलटा

बैरिया, बलिया. लालगंज रेवती मार्ग पर दलपतपुर के समीप बुधवार को ट्रैक्टर को पास देते समय ई रिक्शा पलट गया.जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगो ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य सोनबरसा पहुंचाया.घायल दोनों युवकों को चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया. घटना के सम्बन्ध मिली जानकरी के अनुसार रेवती निवासी राजकुमार 25 वर्ष, संजय 27 वर्ष के साथ लालगंज किसी काम से जा रहे थे. इसी बीच दलपतपुर के पास टैक्टर को पास देने के चक्कर में ई रिक्शा पलट गया. आस पास के लोगो ने दौड़ कर पलटी ई रिक्शा को खड़ा कर दोनों घायलो को सोनबरसा पहुंचाया.

(बैरिया से शशि सिंह की रिपोर्ट)

 

 

अधेड़ व्यक्ति कि पोखरे में डूबने से मौत

सिकंदरपुर, बलिया. क्षेत्र के सिसोटार गांव में मछली मारते समय अधेड़ व्यक्ति कि पोखरे में डूबने से मौत हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी रामाकांत राजभर(60 पुत्र राम भजन राजभर बुधवार को अपने घर से मछली मारने अपने गांव के ही पोखरे में गए हुए थे. देर रात तक वह अपने घर नहीं आए तो उनके पत्नी ने अपने पुत्र छेदी राजभर को बताया कि तुम्हारे पापा मछली मारने सुबह से ही गए थे. अभी तक वह घर नहीं आए है. तो उनके लड़का छेदी कुमार ने काफी खोज बिन किया मगर पता नही चलने पर उसने इसकी सूचना थाना सिकंदरपुर को दी. मौके पर पहुंचे हल्का एस आई सूर्य नाथ यादव अपने हमराहीओं के साथ पोखरे पर पहुंच कर ग्राम वासियों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और पंचनामा करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सा अस्पताल भिजवाया.

(सिकंदरपुर संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

 

 

सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत

रेवती. स्थानीय थाना क्षेत्र के दतहां गांव निवासी एक 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत सर्प दंश के पश्चात मऊ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के दतहां में बीते 23 अगस्त की रात घर के बगल स्थित खेत में सो रहे तथा दतहां निवासी जयराम साहनी 53 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम रतन साहनी को सांप ने डस लिया. परिजन उसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले गए. जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे मऊ के लिए रेफर कर दिया. जहां मऊ स्थित एक निजी चिकित्सालय में उसका उपचार चल रहा था. बीते 29 अगस्त को निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. परिजन जयराम को लेकर सदर अस्पताल मऊ में भर्ती कराए. जहां इलाज के दौरान 31 अगस्त की शाम जयराम की मृत्यु हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शाम को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया.

(रेवती संवाददाता पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’की रिपोर्ट)

Tags: #3yearold #boy #roadaccidents #spot #truck #भिडंत बैरिया रेवती सहतवार सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: हल्दी: ढाई किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
Next: एसडीएम व सीओ ने महाबीरी झण्डे के निर्धारित मार्ग का किया निरीक्षण

ये भी पढ़ें

ambulance
  • Accident
  • Front Page
  • न्यूज़ Shorts
  • फोटो गैलरी
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News :- ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, नाबालिग गंभीर

Ashish 24 January, 2026
SNAKE
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • स्वास्थ्य

सर्पदंश से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें

General Desk 30 April, 2025
Result
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा
  • वायरल VIDEO
  • स्पेशल/Exclusive

ये हैं UPSC 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स:

Ashish 22 April, 2025

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.