विश्व योग दिवस के अवसर पर बुधवार को नगर के सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में योगासनों के साथ सूक्ष्म व्यायाम कराया गया.
विश्व योग दिवस के अवसर पर बुधवार को नगर के सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में योगासनों के साथ सूक्ष्म व्यायाम कराया गया.
विकास खण्ड स्थित सांसद आदर्श ग्राम कुशहर ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास के लिए स्वीकृत हुए पत्रावली के साथ छेड़- छाड़ कर स्वीकृत लाभार्थियों की जगह अपात्र के खाते में पैसा चले जाने का मामला प्रकाश में आया है.
पांच ग्राम पंचायतों में रिक्त प्रधान पद, 19 ग्राम पंचायत सदस्य और एक बीडीसी पद के उपचुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को शुुरू हो गई. संबंधित ब्लाकों पर रिक्त पदों के सापेक्ष प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया
रेवती (बलिया)। क्षेत्र के पचरूखा गायघाट स्थित श्री टेंगारी बाबा बाग में श्री श्री 108 श्री परमानंद जी महाराज के दिशा निर्देश में आयोजित श्री श्री शतचंडी महायज्ञ की तैयारी अपने अंतिम चरण में …
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने नगरपालिका परिषद रसड़ा को नगर पंचायत सिकंदरपुर व बेल्थरारोड का व नगर पंचायत बांसडीह के अधिशासी अधिकारी को मनियर व रेवती का अतिरिक्त चार्ज दिया है.
नगर पंचायत के अध्यक्ष जयश्री पाण्डेय द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस साल भी मंगलवार के दिन सद्भावना और रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन आरएनपी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया.
सोमवार को भारतीय सद्भावना एकता मिशन के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस संगठन के अल्पसंख्यक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय निवासी अतिउल्ला खान के आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ.
हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया गंगा घाट पर रविवार को डूबे युवक का शव सोमवार को उतराया मिला. गंगा घाट पर शव को देख अमरजीत के पिता जोर जोर से दहाड़े मार रोने लगे.
रविवार को प्रशासनिक कार्यों एवं पार्टी के कार्यों में गतिशीलता लाने के लिए सलेमपुर लोकसभा सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रेवती मण्डल इकाई के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह को बांसडीह विधान सभा क्षेत्र का अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए जिलाधिकारी बलिया को पत्र प्रेषित कर दिया है.
रेवती ब्लाक अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम कुशहर में नेहरू युवा केंद्र, बलिया के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के मद्देनजर योगाभ्यास, योग प्रशिक्षण व पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
युवाओं ने अब ठाना है, स्वच्छ सुन्दर हरियाली से परिपूर्ण गांव और राष्ट्र बनाना है.
रसड़ा के तिराहीपुर मार्ग स्थित उचेड़ा पुलिया के समीप बुधवार की दोपहर 3 बजे टायर फट जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, उधर, रेवती बस स्टैंड पर साइकिल सवार को बुजुर्ग को बाइक सवार ने धक्का मार दिया.
थाना क्षेत्र के एक गांव मे सोमवार को हुए आठ वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.
रेवती थाना क्षेत्र के गांव में 8 वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते में भाई द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर धारा 376 आईपीसी एवं 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है
सुरेमनपुर-बकुल्हा रेलवे स्टेशन के बीच विशुनपुरा गांव की तरफ से आ रही कमाण्डर जीप यूपी 53 जी 5681 अभी बैजनाथपुर मानव रहित क्रॉसिंग पर पहुंची ही थी कि छपरा की तरफ से आ रही लाइट इंजन से टकरा गयी.
पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ एक आरोपी को भी पकड़ने का दावा किया है. बुधवार को वाहन चेकिंन अभियान के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर रेवती पुलिस को कामयाबी मिली है.
बुधवार की शाम रेवती पुलिस अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान के तहत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरी. नगर के थाना, बाजार से लेकर बीज गोदाम तक अतिक्रमण हटवाया.
बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा में सोमवार को बारात में आए आर्केस्ट्रा में नर्तकियों संग डांस करने को लेकर जमकर बवाल हुआ. इस दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के साथ ही नर्तकियों की जमकर पिटाई कर दी गई.
सोमवार को दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. पर्यावरणविद जहाँ विश्व समुदाय को पर्यावरण के संरक्षण पर गम्भीरतापूर्वक विचार करने की अपील किये तो वही ग्रामीण क्षेत्रों मे भी पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
हिंदू युवा वाहिनी बैरिया, मुरलीछपरा, बेलहरी ब्लाक इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 45 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया.