रविवार को सीबीएसई की 12वीं का परीक्षाफल घोषित होते ही स्थानीय मनःस्थली एजुकेशन सेंटर पर छात्र छात्राओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी. मनःस्थली एजुकेशन सेंटर का सफलता प्रतिशत 95% रहा.
पुलिस ने रविवार को एक इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है. विभिन्न मुकदमों में वांछित तथा सन् 2016 के चर्चित छत्तीसा डकैती व चोरी कांड का आरोपी सत्यनारायण यादव को मुखबिर की सूचना पर एसएचओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई सर्वेंद्र राय, कांस्टेबल सतीश सिंह आदि ने उसी के घर से पकडा है.
कुसौरी गांव में बीती रात दो अलग-अलग मकानों के छज्जे पर आकाशीय बिजली गिरने तथा आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई. यह संयोग ही रहा कि मकान के अंदर सो रहे लोगों को कोई क्षति नहीं पहुंची.
रेवती(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती – दलछपरा हाल्ट स्टेशन के बीच कोलनाला रेलवे क्रासिंग के करीब डेढ सौ मीटर पूरब शुक्रवार को अपराह्न के समय एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई.
भाजपा जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में स्थानीय नगर के ओंकार नाथ ओझा के आवास पर भाजपा जनों की बैठक नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर संपन्न हुई.
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ गांव के दियारे में लालता बाबा के मठिया के निकट गोली मारकर कुएं में डाले गए दोनों शवों की शिनाख्त बिहार के कुख्यात अपराधी लालमोहन व उसके साथी लालू ठाकुर के रूप में हुई है.
सोमवार की देर शाम नगर के छोटका टोला में घरेलू गैस सिलिंडर में विस्फोट के कारण अफरा-तफरी मच गई. विस्फोट के कारण लगी आग में तीन परिवारों की तीन झोपड़ियां उसमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक हो गया.
मंगलवार को रेवती थानान्तर्गत अधिसिझुआ दियारा स्थित लालता बाबा की कुटिया के पास कुएं मे डाले गए दो शव मिले हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि पहली लाश लगभग 50 वर्षीय अधेड़ की है, जबकि दूसरी लाश करीब 30 वर्षीय युवक की है. दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है
चौबे छपरा गांव में रविवार को देर शाम करीब पांच माह की बच्ची को कोई एक व्यक्ति के दरवाजे के बाहर लावारिस हालत में छोड़कर चला गया. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर बालिका को गांव की ही एक औरत को लिखा पढ़ी के बाद पालन पोषण के लिए सौंप दिया.
थानाध्यक्ष शशिमौली पाण्डेय का स्थानान्तरण बलिया कोतवाली किए जाने की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोग थाने पहुंचने लगे. थानाध्यक्ष के विदाई समारोह के दौरान लोगों के दिलों में यह टीस रही कि ऐसे ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व को यहां रहना चाहिए था
रेवती(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती सहतवार मुख्य मार्ग पर पचरुखी देवी मंदिर के सामने शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे ट्रैक्टर की ट्राली और टेंपो में टक्कर होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई. वहीँ दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
रेवती(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में भिन्न-भिन्न मुद्दों को लेकर विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट में स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को 9 लोंगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया.
रेवती नगर के वार्ड नं.8 स्थित खुदाद्दीन के अखाड़ा प्रांगण में शुक्रवार को कालाज्वर के उपचार के लिए शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें ज्वर के दस रोगियों के खून की जांच की गयी. इसमे एक मरीज काला ज्वर पॉजिटिव मिला.
हाथो में विभिन्न नारा तथा स्लोगन लिखे तख्ती के साथ ही राह चलते लोगो,दुकानदारों से हस्ताक्षर भी बनवा रही थी. जुलूस विद्यालय से प्रारम्भ होकर रेवती बैरिया मार्ग,सेनानी पथ होते हुए पुनः स्कूल पर पहुंच कर समाप्त हुई.
जैसे ही श्री खान को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना कांग्रेस जनों के मिली वैसे ही कांग्रेस जन श्री खान के यहां पहुंच गए पहुंचने लगे. स्थानीय बस स्टैंड स्थित एक कटरे में कांग्रेसजनों ने अपने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नए अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया.
नौ दिवसीय यज्ञ का समापन पूर्णाहुति,नारियल आहुति तथा चारु पायस देकर किया गया. पं सुनील शास्त्री के नेतृत्व में वैदिक मन्त्र के साथ डप की परिक्रमा कराई गई.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.