Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • आर्केस्ट्रा में डांस करने को लेकर जमकर बवाल, मारपीट
  • जिला जवार

आर्केस्ट्रा में डांस करने को लेकर जमकर बवाल, मारपीट

बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा में सोमवार को बारात में आए आर्केस्ट्रा में नर्तकियों संग डांस करने को लेकर जमकर बवाल हुआ. इस दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के साथ ही नर्तकियों की जमकर पिटाई कर दी गई.
News Desk 6 June, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
display-media-UPDATE_700 (1)

बैरिया (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा में सोमवार को बारात में आए आर्केस्ट्रा में नर्तकियों संग डांस करने को लेकर जमकर बवाल हुआ. इस दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के साथ ही नर्तकियों की जमकर पिटाई कर दी गई. इसी क्रम में बकुल्हा में भी आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान बवाल की सूचना है.

बताया जाता है कि दयाछपरा में असामाजिक तत्व मंच पर चढ़कर नर्तकियों को तंग करने लगे, विरोध करने पर नर्तकियों के साथ मारपीट की गई. कुर्सी तोड़ने के साथ ही आर्केस्ट्रा पार्टी की मैजिक गाड़ी का शीशा तोड़ दिए. नर्तकियों ने आरोप लगाया कि उनके गले में सोने की चेन थी, जो छीन ली गई. वहीं आर्केस्ट्रा संचालक शिवनारायण बिंद ने 65 हजार रुपये लूट लेने की भी शिकायत पुलिस से की.

हल्दी थाना क्षेत्र के कठही निवासी विश्वनाथ यादव के यहां से सोमवार की रात में बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा निवासी हरेराम यादव के घर बरात आई थी. जिसमें गाजीपुर जिला थाना करीमुद्दीनपुर ग्राम उबरो निवासी आर्केस्टा संचालक शिव नरायण बिंद ने अपने दुबहर स्थित न्यू लक्ष्मी आर्केस्ट्रा को लेकर प्रोग्राम देने आए थे. प्रोग्राम के दौरान लड़के के पिता ने एनाउंस किया था कि कोई मंच पर नहीं चढ़ेगा. इसके बाद भी गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने मंच पर चढ़ कर नर्तकियों को तंग करना शुरू कर दिया.

इसका विरोध करने पर नर्तकियों से मारपीट शुरू कर दी. इसमें लक्ष्मी (40), रानी (40), पूनम (25) को चोट आई. इससे मौके पर भगदड़ मच गई. बीच बचाव करने गए लोगों की भी इन युवकों ने पिटाई कर दी. आर्केस्ट्रा संचालक ने नर्तकियों सहित थाना पहुंच कर तहरीर दी. कोतवाल दीप कुमार सोनी ने कहा कि मारपीट का मामला तो सही है, लेकिन छिनैती का मामला संदेहास्पद है. मामले की जांच की जा रही है.

इसी क्रम में बकुल्हा निवासी सत्यनरायण यादव ने थाना में तहरीर दिया है कि उनके यहा लूरपुर थाना रेवती से बरात आई थी. इस दौरान आर्केस्ट्रा चल रहा था. इसी बीच आधी रात बाद गांव के ही 20 से 25 लोग लाठी डंडे से लैस होकर आए और आर्केस्ट्र हटाने को कहने लगे. इसका विरोध करने पर मारपीट किए. इसमें गोपालनगर निवासी मुसाफिर यादव (37) घायल हो गए. इससे बारात के अधिकांश लोग रात को ही निकल गए.

 

Related

Tags: कठहीं करीमुद्दीनपुर गाजीपुर दयाछपरा दुबहर नर्तकी बकुल्हा बलिया बैरिया मारपीट रेवती हल्दी

Post navigation

Previous: रसड़ा-बलिया मार्ग पर शव रख कर दिया जाम, प्रदर्शन
Next: सती घाट पर डूबे किशोर का शव बरामद

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.