आठ साल की मासूम संग दुष्कर्म, आरोपी रिश्ते में भाई

रेवती (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव में 8 वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते में भाई द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर  धारा 376 आईपीसी  एवं 3/4  पास्को एक्ट के तहत  मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुट गयी है.

बालिका की मां ने स्थानीय थाने में तहरीर दिया है कि वह किसी कार्य से रामगढ़ गयी थी. करीबी 11 बजे उसके नंदोई का लड़का उसके घर आया तथा घर में अकेली मौजूद उसकी 10 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया. उसके वापस लौटने पर उसकी पुत्री खून से लथपथ बेहोशी की हालत में अपने घर में पड़ी मिली. करीब एक घंटा पश्चात होश आने पर लड़की ने आप बीती सुनाई. पुलिस ने पीड़ित बालिका को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया.

 

बलिया लाइव लेटेस्ट अपडेट

बनारस लाइव लेटेस्ट अपडेट