श्रावण मास की प्रतिपदा तिथि सोमवार के दिन भगवान इन्द्र द्वारा आशुतोष भगवान शिव के जलाभिषेक से शुरू हुई. नगर सहित क्षेत्र के शिवालयों में ब्रम्हबेला से ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा.
श्रावण मास की प्रतिपदा तिथि सोमवार के दिन भगवान इन्द्र द्वारा आशुतोष भगवान शिव के जलाभिषेक से शुरू हुई. नगर सहित क्षेत्र के शिवालयों में ब्रम्हबेला से ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा.
बुद्धिरामपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन गोपालगंज बिहार से पधारे मानस मर्मज्ञ अरविंद दुबे ने भगवान श्री कृष्ण एवं रुक्मिणी के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान को अपने भक्तों की रक्षा के लिए आना पड़ता है.
द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया में प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा व शास्त्री प्रथम की कक्षाओं के लिये प्रवेश 11 जुलाई मंगलवार से शुरू हो रहा है.
शनिवार को देर शाम नगर क्षेत्र से सटे एक बगीचे में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया
है.
सहतवार निवासी धर्मात्मा सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न लोगों द्वारा स्वागत किया गया एवं बधाई दिया गया.
पुलिस ने जहां दयाछपरा गांव में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन व कच्ची शराब को नष्ट किया, वहीं रेवती और सहतवार में क्रमशः 30 लीटर 3840 शीशी शराब की बरामदगी की है.
शनिवार को गोपालजी स्नाकोत्तर महाविद्यालय में युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. साथ ही पौधरोपण भी किया गया.
बुद्धिरामपुर में चल रहे नौ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन गोपालगंज (बिहार) से पधारे मानस मर्मज्ञ अरविंद दुबे ने कहा कि कलिकाल में भगवन नाम स्मरण मात्र से मनुष्य सभी पापों से मुक्त हो जाता है.
बैरिया, रानीगंज बाजार सहित पूरे क्षेत्र की बिजली पिछले 24 घंटे से नदारद है. अवर अभियंता रतनलाल सहित विभाग के जिम्मेदार लोग अपने मोबाइल का स्विच ऑफ कर लिए हैं.
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहतवार नगर पंचायत में मंगलवार को घर-घर कूड़ा उठाने को लेकर नगर पंचायत सहतवार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुडू ने ठेला गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
सोमवार को विद्युत आपूर्ति की अनियमितता से आक्रोशित नगर के सैकड़ों उपभोक्ता शिकायत लेकर स्थानीय विद्युत सब स्टेशन पर पहुंच गए.
बीते तीन दिनों में बिजली ने अपने हर रंग दिखा दिए हैं. बरसात, उमस, गरमी से लोग परेशान है. ऐसे में बिजली की लगातार कटौती ने बच्चे बूढे जवान सब को बेहाल कर दिया है
बुद्धिरामपुर ग्राम सभा में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री रूद्र महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा सोमवार को हाथी, घोड़े, डीजे, ढोल, ताशे, नगाड़े के साथ निकली.
विकास खण्ड बैरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत चक गिरधर में हुए ग्राम प्रधान के उप चुनाव में सोमवार को सम्पन्न मतगणना में बालकेश्वरी देवी पत्नी स्व0 जगरनाथ प्रसाद 173 मतों के अन्तर से विजयी घोषित हुई हैं, जबकि रेवती विकास खण्ड के पचरूखा ग्राम सभा के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में उमरावती देवी विजेता घोषित की गई है.
छपरा-वाराणसी रेलखण्ड पर रेवती रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर पश्चिम गायघाट गांव के सामने रविवार को रेल गेट संख्या 14 सी के करीब रेल ट्रैक में तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया.
रेवती थाना क्षेत्र के दिघार ग्रामसभा स्थित 132 केवीए के विद्युत सब स्टेशन के बगल में ग्राम समाज की भूमि की दोबारा बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की उपस्थिति में पैमाइश हुई.
जिले में रिक्त प्रधान पद के चार ग्राम पंचायतों में उपचुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न हो गया. इस दौरान कुल मिलाकर 60.3 % वोट पड़े.
शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के रतिछपरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए. जमकर चले लाठी-डंडे में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए.
नगर के सुपर मार्केट गली नं. दो में स्थित वीडियो व प्रिटिंग प्रेस की दुकान में शुक्रवार की रात बाहर तो बंद ताला लटका रहा, मगर अंदर से सारा सामान चोरों द्वारा गायब कर दिया गया.
पचरूखा ग्रामसभा में उपचुनाव के मद्देनजर शुक्रवार के दिन स्थानीय पुलिस द्वारा एसडीएम बांसडीह राधेश्याम पाठक, सीओ बैरिया त्रयंबक नाथ दुबे तथा सीओ बांसडीह के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया.