Skip to content
29 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया
  • छज्जा टूट कर गिरने से घायल महिला के परिजनों ने इलाज के लिये आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर दिया धरना
  • बैरिया

छज्जा टूट कर गिरने से घायल महिला के परिजनों ने इलाज के लिये आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर दिया धरना

रेनू शनिवार को दुकान का सामान खरीदने रानीगंज बाजार आई थी जहां वह दुर्घटना का शिकार होकर वाराणसी के ट्रामा सेंटर में कोमा में चली जाने से जिंदगी से जंग लड़ रही है.
Central Desk 27 September, 2022 1 minute read
The family members of the woman injured after the visor collapsed, staged a sit-in demanding financial compensation for the treatment

बैरिया, बलिया. रानीगंज बाजार में शनिवार को छत के छज्जा टूट कर महिला के गिर जाने से घायल महिला के परिजनों ने रविवार को मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व महिला के इलाज के लिये आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर रानीगंज बाजार के चौक पर धरना दिया.

 

लगभग तीन घंटे से भी अधिक समय तक चले इस धरना प्रदर्शन से प्रशासन भी सकते में आ गया. बाजार में आए लोगों ने भी परिजनों के साथ इस धरना प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया.

चौक में धरना प्रदर्शन से चौतरफा बाजार में जाम लग गया. जाम लगने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

 

सूचना पर पहुंचे एसएचओ धर्मवीर सिंह ने रेनू के परिजनों को अपने तरफ से दस हजार रुपये नगद देकर बाजार के अन्य दुकानदारों से भी अपने तरफ से सहयोग करने की बात कही.

परिजनों को आश्वासन दिया कि जांचोपरांत उक्त दुकान व भवन स्वामी के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया जायेगा. इसके बाद धरना समाप्त हुआ.

बताते चलें कि शनिवार को सुबह चेता छपरा निवासिनी रेनू देवी अपने घर स्थित दुकान का सामान खरीदने रानीगंज बाजार आई हुई थी. वह जब रानीगंज बाजार चौक में एक दुकान के सामने खड़ी थी कि अचानक छत का छज्जा टूट कर महिला के सिर पर गिर पड़ा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका प्राथमिक इलाज सोनबरसा फिर जिला चिकित्सालय में हुआ. जहां से स्थिति खराब होने पर आनन फानन में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जंहा महिला रेनू देवी कोमा में चली जाने से जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

पति लकवा ग्रस्त, पत्नी पर है परिवार का बोझ

बैरिया थाना क्षेत्र के चेता छपरा निवासिनी रेनू देवी का पति चंदन कुमार कुशवाहा गांव पर ही किराना की एक दुकान चलाते थे और इसी दुकान से अपने परिवार के भोजन की व्यवस्था करते थे. लेकिन विगत कुछ दिनों से वह लकवा बीमारी का शिकार हो गए. तब से पति के साथ ही तीन बेटियों के परवरिश का बोझ रेनू देवी पर ही था. रेनू शनिवार को दुकान का सामान खरीदने रानीगंज बाजार आई थी जहां वह दुर्घटना का शिकार होकर वाराणसी के ट्रामा सेंटर में कोमा में चली जाने से जिंदगी से जंग लड़ रही है.

 

 

प्राथमिक विद्यालय चिरंजी छपरा में बीती रात चोरों ने किवाड़ तोडक़र कमरे में रखा सामान चुराया

बैरिया, बलिया. शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा के प्राथमिक विद्यालय चिरंजी छपरा में बीती रात चोरों ने किवाड़ तोडक़र कमरे में रखा सामान चुरा लिया. प्रधानाध्यापक ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दे दी है.
प्रधानाचार्य अशोक तिवारी ने बताया कि शनिवार के दिन स्कूल बंद कर अध्यापक अपने घर चले गए थे रविवार बंदी के बाद सोमवार को जब सुबह आठ बजे स्कूल में पहुंचा तो नीचे से किवाड़ तोड़ा मिला. खोलकर देखा तो कमरे में बनी अलमारी को तोड़कर उसमे रखा कुछ पुस्तकें खेल कूद का सामान सहित 12 थाली व 12 गिलास पर चोरों ने चोरी कर लिया गया है. पहले इसकी सूचना 112 नंबर को दिया गया बाद में इसकी तहरीर दोकटी पुलिस को दे दी गई.

(बैरिया से शशि सिंह की रिपोर्ट)

 

Tags: बैरिया

Post navigation

Previous: देश के भविष्य को सजाने संवारने और सही मार्ग दिखाने की जिम्मेदारी समाज से जुड़े हर व्यक्ति की है – मानू सिंह
Next: मनियर पुलिस ने जिला बदर को बिहार भेजा

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

You may have missed

Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026
Maharajpur Kataan 28
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई

General Desk 28 October, 2026
Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.