धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

जिलाधिकारी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक सेनानियों ने कुर्बानियां दी है, तभी आज इस चमकते सूरज के नीचे हम सब गणतंत्र दिवस का आनंद ले पा रहे हैं। आम तौर पर यह जिला पिछड़े जिलों में जाना जाता है, पर इस शुभ अवसर पर भरोसा दिलाता हूँ कि न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस, मीडिया के साथ जन सहयोग से बलिया को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

डिफाल्टर राइस मिलों को धान न दिया जाए- डीएम

राइस मिल मालिक पूर्व में डिफाल्टर घोषित हो चुके है उन्हें धान न दिया जाए क्योंकि इनकी वजह से सरकार का नुकसान तो होता ही है साथ ही किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सीएमआर समय से उपलब्ध न होने से किसानों से धान क्रय करने में देरी हो जाती है जिससे उनका भारी नुकसान होता है.उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि जिन मिलो को धन नहीं मिल पा रहा है उन्हें समय से धान उपलब्ध कराया जाए. जिलाधिकारी ने कहा कि गलती की कोई माफी नहीं है. उ

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, 26 जनवरी पर होने वाली प्रभात फेरी पर डीएम ने लगाई रोक

इस वर्ष जिला कारागार में बंदियों की उपस्थिति ना होने पर उन्होंने कहा कि जिला कारागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल कारागार के कर्मचारियों के बीच ही कराया जाए. दोपहर 1:30 बजे स्टेडियम में होने वाली खेल प्रतियोगिता के संबंध में उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर किया जाए. दोपहर 2:00 बजे मलिन बस्तियों में भी झंडारोहण किया जाए. इन जगहों पर साफ-सफाई कराने के लिए नगर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को आदेश दिया.

डीएम के प्रयास से टीकाकरण में जनपद ने लगाई 15 रैंक की छलांग, डांट-फटकार संग दुलार का दिखा सकारात्मक परिणाम

स्वास्थ्य विभाग से मिले 14 जनवरी तक के आंकड़े के अनुसार, 90 प्रतिशत लोगों ने टीके की पहली डोज, 58 प्रतिशत लोग दूसरी डोज ले चुके हैं. वहीं 15-18 वर्ष के 58 प्रतिशत से अधिक किशोरों को अब तक टीका लगाया जा चुका है, जिसमें जनपद की 6वीं रैंक है.

जिलाधिकारी ने नगरा में टीकाकरण की स्थिति का लिया जायजा, लोगों से की अपील

जिलाधिकारी ने सीएचसी नगरा का निरीक्षण भी किया. वैक्सीनेशन उपलब्धता के संबंध में डॉक्टरों से जरूरी जानकारी ली. स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का सत्यापन किया.

डीएम ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों संग की बैठक

जिलाधिकारी ने राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों से भी जरूर सुझाव लिए. जिन बूथों पर लोगों को मतदान करने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ सकती है, उनको बदलने के संबंध में चर्चा हुई. इस संदर्भ में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति व्यक्त की और जिलाधिकारी से आग्रह किया कि ऐसा कर देने से मतदाताओं को मतदान करने में काफी आसानी होगी.

डीएम व एसपी ने पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च

सभी स्थानों पर अनाउंसमेंट कर बताया कि चुनाव में किसी से डरने की जरूरत नहीं है. आप अपने मत का प्रयोग निर्भीक व निष्पक्ष होकर करें! वहीं यदि किसी तरह की कोई भी व्यक्ति धमकी देता है तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध वाहनों तथा आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया है.

मंडलायुक्त ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

मंडलायुक्त ने जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया है तब से वैक्सीनेशन में काफी तेजी से प्रगति हुई है. लोगों ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन का सहयोग किया और अपना टीकाकरण करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनपद में 21 जनवरी तक पहले वैक्सीनेशन का 95 प्रतिशत और दूसरे वैक्सीनेशन का 75 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा हो जाएगा.

नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया, सभी लोगों से टीका लगवा लेने की अपील की

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया. सभी अनुभाग के टेबलों पर गए और सम्बन्धित लिपिकों से उनके कार्य सम्बन्धी जरूरी पूछताछ की. कलेक्ट्रेट में साफ-सफाई की कमी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी तिवारी को फटकार लगाई. चेतावनी दी कि साफ-सफाई और सभी फाइलों का रख-रखाव बेहतर होना चाहिए.

बिना पूर्वानुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी-कर्मचारी: डीएम

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बिना अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे. इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय. अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी.

news update ballia live headlines

अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान, जिलाधिकारी ने 28 अभियुक्तों को किया जिला बदर

बलिया. पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर द्वारा जनपद को अपराध मुक्त व शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में विभिन्न थाना प्रभारी व …

डीएम ने चार और अभियुक्तों को 6 महीने के लिए किया जिला बदर

जिलाधिकारी ने जिन लोगों को जिला बदर किया है उनमें बृजलाल पुत्र मुखलाल निवासी गाजीपाकड थाना सिकन्दरपुर, मिलन पुत्र जवाहर प्रसाद थाना बांसडीह, पप्पू यादव पुत्र राजनरायण यादव निवासी भरखरा थाना सुखपुरा, विशाल सिंह उर्फ विक्की पुत्र स्व0 केशव सिंह निवासी महरेव थाना चितबडागांव शामिल हैं.

अवैध अड्डों से खरीदी गई शराब में मिला हो सकता है मिथाइल अल्कोहल, इसके सेवन से आंखों और जान को है खतरा – डीएम

बलिया. जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया है कि अवैध अडडों से खरीदी गई शराब में मिथाइल अल्कोहल भी मिला हो सकता है जो घातक विष है और इसकी थोड़ी सी मात्रा पीने से ही …

चुनाव की तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त ने की बैठक

निर्वाचन नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत कुछ बूथों पर प्राप्त दावे व आपत्तियों को भी देखा और आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि हर हाल में सभी पात्रों के नाम मतदाता सूची में रहे. वहीं अपात्रों का नाम सूची से हटाने के सख्त निर्देश दिए.

डीएम ने 9 अभियुक्तों को किया जिला बदर

जिला मजिस्ट्रेट ने सुनील राजभर पुत्र रामजी राजभर निवासी कुशहारशीदपुर थाना भीमपुरा, सलीम उर्फ जाफर पुत्र अनवर अंसारी निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर, संतोष राम पुत्र राजेन्द्र राम निवासी बड़का खेत कुल्हडीया थाना नरही, बसन्त यादव पुत्र सुदामा यादव निवासी बैरिया परती चिरैया मोड थाना बैरिया, शैलेश उर्फ चन्दन राजभर पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी मरहीं थाना चितबडागांव, नान्हू राजभर पुत्र दहिन राजभर निवासी बीबीपुर थाना चितबडागांव, अमित कुमार यादव पुत्र अखिलेश यादव निवासी शाहमुहम्मदपुर थाना रसडा, परवेज उर्फ गोलू पुत्र असलम अंसारी निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर, मनीष यादव पुत्र सत्यनरायण यादव ग्राम बडागांव खुटहां थाना मनियर को जिला बदल किया है.

विधान सभा निर्वाचन चुनाव की तैयारियों के सम्बंध नोडल अधिकारियों के साथ हुई बैठक

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग नेहरू युवा केंद्र द्वारा श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के निर्देशन में जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

बिजली विभाग ने काटी लाइन, तो नगर पंचायत ने बिजली विभाग के गेट पर कचरा गिराया

बिजली विभाग कार्यालय पर ड्यूटी रत संविदा कर्मचारी ने मोटरसाइकिल दौड़ा कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ा. कर्मचारी एवं बिजली विभाग के अधिकारियों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची. पुलिस ने ड्राइवर एवं ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस इस शर्त पर उसे छोड़ा कि वह कचरा उठाकर अन्यत्र जगह ले जाकर गिरायेगा.

डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा व पंचायत विभाग के अधिकारियों को दी चेतावनी

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान टीकाकरण की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। पीएचसी वायना की सबसे ज्यादा खराब प्रगति मिली. वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वेंकटेस को बैठक में उपस्थित भी नहीं थे. इस पर जिलाधिकारी ने उनके विरूद्ध नोटिस जारी कर विभागीय कार्यवाही सुनिश्वित कराने के निर्देश दिए.

सीएचसी रसड़ा के चिकित्सा अधीक्षक को जिलाधिकारी ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि

बलिया. कोविड टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य मे रुचि नहीं लेने पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रसड़ा के चिकित्सा अधीक्षक मुकेश वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी दी है. उन्होंने पत्र जारी …

Front Page: 28- 29 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.