Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी में आई बाढ़ से तहसील क्षेत्र में जनजीवन अब भी अस्त-व्यस्त है। हालांकि पिछले दो दिनों से नदी के जलस्तर में लगातार घटाव दर्ज किया जा रहा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित गांवों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं।
शनिवार शाम चार बजे से रविवार सुबह आठ बजे के बीच डीएसपी हेड पर सरयू का जलस्तर 9 सेमी घटा। शनिवार शाम चार बजे यहां जलस्तर 64.78 मीटर दर्ज किया गया, जो रविवार सुबह आठ बजे घटकर 64.69 मीटर हो गया। वहीं चांदपुर में शनिवार शाम चार बजे 59.22 मीटर से घटकर रविवार सुबह आठ बजे 59.20 मीटर दर्ज किया गया।
पानी घटने के बावजूद तटवर्ती गांवों में डर का माहौल है। कई गांव अभी भी पानी से घिरे हैं और लोगों की दिनचर्या नाव के सहारे चल रही है। पर्वतपुर बाढ़ चौकी पर बाढ़ पीड़ितों के लिए दवाइयों की व्यवस्था की गई है। पशुओं के उपचार के लिए भी अलग से दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
भोजपुरवा में ग्रामीण नाव के सहारे गांव से बाहर आ-जा रहे हैं। वहीं सुल्तानपुर पोखरा में हालात सबसे ज्यादा मुश्किल बने हुए हैं। यहां महिलाएं सुबह-शाम शौच के लिए नाव पर सवार होकर टीएस बंधे और रिंग बंधे की ओर जाने को मजबूर हैं। गांव में पेयजल की समस्या भी बनी हुई है। प्रशासन की ओर से टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीण नाव के सहारे टैंकर तक पहुंचकर पानी लेकर वापस लौट रहे हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से राहत अभियान लगातार जारी है। लोगों को खाद्य सामग्री वितरित करने के साथ पका-पकाया भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पर्वतपुर बाढ़ शरणालय और सुल्तानपुर शरणालय में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को नियमित रूप से तैयार भोजन दिया जा रहा है।
कोलकाला, रामपुर नंबरी, चांदपुर, महाराजपुर, कचनार और दियरा भागर समेत कई गांव अब भी पानी से घिरे हैं। जलस्तर में कमी से ग्रामीणों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन आवागमन, पेयजल और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर संकट अभी बरकरार है। नदी का पानी घटने के बावजूद ग्रामीण लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि सरयू के जलस्तर में लगातार घटाव दर्ज किया जा रहा है। प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है। बाढ़ चौकियों पर दवाइयों की व्यवस्था है और पशुओं के लिए भी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रभावित लोगों को भोजन और राहत सामग्री दी जा रही है। शरणालयों में पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि पेयजल की समस्या वाले क्षेत्रों में टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

