Skip to content
17 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, 26 जनवरी पर होने वाली प्रभात फेरी पर डीएम ने लगाई रोक
  • VIRAL न्यूज़

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, 26 जनवरी पर होने वाली प्रभात फेरी पर डीएम ने लगाई रोक

इस वर्ष जिला कारागार में बंदियों की उपस्थिति ना होने पर उन्होंने कहा कि जिला कारागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल कारागार के कर्मचारियों के बीच ही कराया जाए. दोपहर 1:30 बजे स्टेडियम में होने वाली खेल प्रतियोगिता के संबंध में उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर किया जाए. दोपहर 2:00 बजे मलिन बस्तियों में भी झंडारोहण किया जाए. इन जगहों पर साफ-सफाई कराने के लिए नगर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को आदेश दिया.
Central Desk 21 January, 2022 1 minute read
dm meeting for republic day

बलिया. जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों की बैठक की. बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई. कोरोना को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रातः सात बजे होने वाली प्रभात फेरी पर रोक लगा दी. उन्होंने कार्यक्रम स्थलों की साफ-सफाई पर भी चर्चा की उन्होंने कहा कि जिन स्थलों पर महापुरुषों की मूर्तियां लगी हुई हैं उनकी साफ-सफाई कराई जाए और उनकी मरम्मत कराई जाए. उन्होंने कहा कि प्रातः 8:30 बजे सभी सरकारी भवनों पर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाए. झंडा अभिवादन के पश्चात संविधान में उल्लेखित संकल्प के स्मरण तथा राष्ट्रगान का गायन किया जाए. प्रातः9:30 बजे होने वाली पुलिस परेड में भी करोना गाइडलाइन का पालन करने को कहा. उन्होंने कहा आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए पुलिस परेड में किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को ना बुलाया जाए. प्रातः10 बजे सभी शिक्षण संस्थानों में झंडा अभिवादन तथा इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता व सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया जाए. विद्यार्थियों को संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जाए और देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहराया जाए. जिससे राष्ट्रीय चेतना विकसित हो सके. साथ ही बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, आंशू कविता पाठ जैसे कार्यक्रम भी कराया जाए।प्रातः11:30 बजे जिला चिकित्सालय बलिया में रोगियों को फल एवं दूध का वितरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया जाने का निर्देश उन्होंने दिया.

इस वर्ष जिला कारागार में बंदियों की उपस्थिति ना होने पर उन्होंने कहा कि जिला कारागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल कारागार के कर्मचारियों के बीच ही कराया जाए. दोपहर 1:30 बजे स्टेडियम में होने वाली खेल प्रतियोगिता के संबंध में उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर किया जाए. दोपहर 2:00 बजे मलिन बस्तियों में भी झंडारोहण किया जाए. इन जगहों पर साफ-सफाई कराने के लिए नगर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को आदेश दिया. रूट मार्च के संबंध में उन्होंने कहा कि सड़कों की साफ सफाई करा दी जाए और जिन जगहों पर गड्ढे हो उन्हें भरकर रिपेयर कर दिया जाए. जिन जगहों पर नाले बन रहे हैं वहां से मिट्टी और मलवा हटा दिया जाए ताकि बच्चों को दौड़ने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. शाम 4 बजे सार्वजनिक सभा टाउन हाल में होगी जिसमें कोविड-19 का पालन करते हुए लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था की जाए और जिले के स्वतंत्रता सेनानीयो को इस अवसर पर बुलाकर सम्मानित किया जाए.

उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को कहा कि राष्ट्र ध्वज फहराने से पहले राष्ट्र ध्वज की अच्छे से जांच कर ली जाए उसकी साफ सफाई का ध्यान रखा जाए साथ ही ध्वज संहिता के नियमों का पालन किया जाए. उन्होंने कहा कि पुलिस परेड में किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को ना बुलाया जाए. चित्तू पांडे,सुभाष चंद्र बोस और शहीद पार्क में जिला अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.

इस बैठक में जिलाधिकारी के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, सीएमओ नीरज कुमार पांडे सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण और सामाजिक कार्यकर्ता मोइनीष गुप्ता, समाज सेवी छबीला पासवान ,वरिष्ठ पत्रकार असगर अली उपस्थित थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: जिला पूर्ति अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, 110 बोरी गेंहू और 96 बोरी चावल बरामद
Next: डिफाल्टर राइस मिलों को धान न दिया जाए- डीएम

ये भी पढ़ें

Barking News Mamta IV
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया
  • वायरल VIDEO

Barking News में ममता दीदी से पूछा गया कि हार के बाद इस्तीफा क्यों नहीं दिया तो मिला ऐसा जवाब!

General Desk 10 May, 2026
Snake Prank 1
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया

रेलवे स्टेशन पर सांप लेकर चलने का प्रैंक इंफ्लुएंसर को पड़ा भारी, आरपीएफ ने दर्ज किया केस

General Desk 25 March, 2026
sajish-me-giraftar
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • बैरिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

गोलीकांड का राजफाश: खुद को मारी गोली, विरोधियों को फंसाने की साजिश

Ashish 18 March, 2026

Recent Posts

  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

You may have missed

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026
Anshika Rajbhar Kabaddi
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

General Desk 16 October, 2026
Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.