Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • विधान सभा निर्वाचन चुनाव की तैयारियों के सम्बंध नोडल अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर

विधान सभा निर्वाचन चुनाव की तैयारियों के सम्बंध नोडल अधिकारियों के साथ हुई बैठक

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग नेहरू युवा केंद्र द्वारा श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के निर्देशन में जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
Central Desk 13 December, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
election commission

बलिया. विधान सभा निर्वाचन -2022 की तैयारियों के सम्बंध में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई. उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि शौपे गये कार्यो को समय से पूरा कर लिया जाए. कोविड-19 से सुरक्षा के सम्बंध में सीएमओ को निर्देश दिया कि 1401 सेक्टरों पर कर्मचारियों की तैनाती की जाय.  जिला विकास अधिकारी राजित राम द्वारा

 

मतदान/मतगणना कार्मिकों तथा जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि को प्रशिक्षण प्रदान कराना. विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु कार्य, कार्य योजना तैयार कर ली जाए. साथ ही प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को डाक मतपत्र की सुविधा हेतु वोटर फैसिलिटेशन सेंटर बनाकर डाक मतपत्र डलवाना.

स्वीप योजना/ईएलसी के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यक्रम कराकर मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया जाय. जिला मनोरंजन कर अधिकारी चंद्रप्रकाश द्वारा नामांकन से मतगणना तक विभिन्न कार्यों की वीडियोग्राफी कराने संबंधी कार्य. माननीय प्रेक्षकगण के लाइजन ऑफिसरो को वीडियोग्राफी हेतु वीडियो कैमरा (कैमरामैन सहित) उपलब्ध कराया जाए। क्रिटिकल मतदान स्थलों पर वीडियोग्राफी हेतु वीडियो कैमरा (कैमरामैन सहित) उपलब्ध करायेंगे. जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय द्वारा डिप्टी आरएमओ के माध्यम मतगणना कार्मिकों को खान-पान की व्यवस्था का कार्य कराएंगे. बैठक में एसडीएम सदर जुनैद अहमद, एसडीएम बांसडीह सीमा पांडेय, एसडीएम सिकन्दरपुर प्रशांत कुमार सीआरओ विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे.

जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता
में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को पुरस्कार से किया सम्मानित

बलिया. युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग नेहरू युवा केंद्र द्वारा श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के निर्देशन में जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 25 वक्ताओं के द्वारा देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण विषय पर अपने अपने विचार साझा किये गए. इन सभी प्रतिभागियों को विकास खण्ड स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में विजयी होने के बाद जनपद स्तर की प्रतियोगिता में बुलाया गया था. कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत टाउन डिग्री कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ रामनरेश यादव के द्वारा दीप प्रज्वलन करके की गई. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कुंवर सिंह कॉलेज से डॉ फूलबदन सिंह, टाउन डिग्री कॉलेज से डॉ अनिल कुमार और बजरंग पी जी कॉलेज से डॉ कृष्ण कुमार रहे। प्रतियोगिता में अभिषेक राय ने प्रथम, शिवानी मिश्र द्वितीय और रुखसार परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इन विजेताओं को क्रमशः रुपये 5000, 2000 व 1000 राशि से पुरस्कृत किया गया. इनके अतिरिक्त संगीता तिवारी, अंजलि वर्मा और आरती यादव को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में बलिया जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. कार्यवाहक प्राचार्य व निर्णायक मंडल द्वारा युवाओं के उद्बोधन, सोच और उनके द्वारा व्यक्त किये गए विचारों की संयुक्त रूप से सराहना की गई और इस प्रकार के कार्यक्रमों के समय समय पर आयोजन होने पर जोर दिया. कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी सलभ उपाध्याय, राहुल, विनोद, ओमकार, अनामिका, मंटू, विनीत, वर्धन व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे. संचालन सोनू देव के द्वारा किया गया.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: चुनाव डीएम बलिया बांसडीह बैरिया

Post navigation

Previous: धानकुट्टी मशीन पर साड़ी फसने से महिला की मौत
Next: बेल्थरारोड में ग्राम चौकिया से तेंदुआ तक राजमार्ग के तत्काल पूर्ण निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक के नेतृत्व में निकला जुलूस

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.