Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड विधायक हंसू राम ने रविवार को अतरौल ग्रामसभा के चंद्रोल में काली माता स्थान से 200 मीटर लंबी नवनिर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया। विधायक निधि से करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनी इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
लोकार्पण के दौरान विधायक हंसू राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की जरूरत और स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
नवनिर्मित सीसी रोड के लोकार्पण के बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पर खुशी जताई और इसे आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमेर सिंह, विपिन मिश्रा, अरबाज खान, राज बहादुर, अरुण राजभर, घूरा, राजमुनी, शुभावती, श्याम देव पटेल, अनिल पटेल उमेश अम्बेडकर,आनन्द यादव,समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

