Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी में आई बाढ़ और तेज कटान ने एक बार फिर बांसडीह क्षेत्र में नदी किनारे के गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। भोजपुरवा में नदी के पानी से हो रहे कटान की चपेट में आने से पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव का मकान देखते ही देखते नदी में समाहित हो गया।
मकान के नदी में समा जाने से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं सुल्तानपुर पोखरा के पास भी अंदर ही अंदर कटान जारी है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कटान का रुख इसी तरह रहा तो यह जल्द ही कोयलाबीर बाबा के स्थान के पास तक पहुंच सकता है।
भोजपुरवा में मकान नदी में समाने के बाद ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि नदी ऊपर से भले ही शांत दिखाई दे रही हो, लेकिन पानी के अंदर से लगातार मिट्टी कट रही है। यही स्थिति सुल्तानपुर पोखरा के आसपास भी बनी हुई है। ग्रामीण नदी के रुख पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उनका कहना है कि समय रहते बचाव कार्य नहीं किया गया तो कटान आबादी और महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंच सकता है।
महाराजपुर में भी कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है। नदी का पानी बढ़ा हुआ है और तटवर्ती इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीण अपने घर और खेतों को लेकर चिंतित हैं। पशुओं को सुरक्षित रखने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

सरयू नदी के डीएसपी हेड तुर्तीपार पर गुरुवार शाम चार बजे जलस्तर 64.74 मीटर दर्ज किया गया, जो शुक्रवार सुबह आठ बजे बढ़कर 64.80 मीटर पहुंच गया। वहीं चांदपुर में गुरुवार शाम चार बजे और शुक्रवार सुबह आठ बजे जलस्तर 59.23 मीटर ही दर्ज किया गया। चांदपुर में रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि डीएसपी हेड पर नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि बाढ़ और कटान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजस्व विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार लगी हुई हैं और प्रभावित इलाकों की स्थिति की निगरानी की जा रही है। जहां भी कटान या जलस्तर बढ़ने की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

