Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोथ) गांव में गुरुवार की देर रात पट्टीदारों के बीच झगड़ा ऐसा बढ़ा कि चाकू चल गए और दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से तीन को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, सोनाडीह (दोथ) निवासी अमरेश बहादुर सिंह (पुत्र स्व. जितेंद्र सिंह) और उनके भाई मंजेश सिंह गुरुवार की रात करीब 10 बजे गांव में अपने पट्टीदार रामकरण सिंह को किसी बात को लेकर गाली-गलौज करते देख उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रामकरण सिंह तथा उसके परिवार के गिरीश सिंह, सूरज सिंह, बहन और मां ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में अमरेश बहादुर और मंजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तत्काल सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर कर दिया गया। मऊ में इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मंजेश सिंह को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति की जानकारी ली। मृतक अमरेश बहादुर सिंह की पुत्री की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि नामजद पांच आरोपियों में से घटना में संलिप्त तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

