Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा गांव में लोन के पैसों के विवाद को लेकर पारिवारिक कलह ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि भाभी और उसके दो बेटों ने मिलकर अपने ही देवर पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया है कि पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है और वह जीवन व मृत्यु के बीच जूझ रहा है। मामला शुक्रवार की दोपहर का है जब सैदपुरा निवासी परमात्मा राजभर अपनी भाभी ममता राजभर से लोन के पैसों का हिसाब मांगने गए थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ममता राजभर उग्र हो गईं और उन्होंने अपने दोनों बेटों—नागेश राजभर और नीरज राजभर के साथ मिलकर परमात्मा राजभर को गालियां देनी शुरू कर दीं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने परमात्मा राजभर पर लाठी डंडों व धारदार चीज से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर बुरी तरह फट गया।
हमले में परमात्मा राजभर को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के संबंध में घायल की दूसरी भाभी रंभा देवी ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में सुल्तानपुर चौकी प्रभारी सूरज पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
——————
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

