Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड, बलिया. उच्च शिक्षण संस्थानों में यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रविवार को सवर्ण एकता मंच ने बेल्थरारोड नगर में जोरदार प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी शरद चौधरी को सौंपा गया।
प्रदर्शनकारियों का जुलूस जिला पंचायत डाक बंगले से शुरू हुआ, जो मानस मंदिर चौराहा होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहे तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे।
प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सभी वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उनका कहना था कि आरक्षण व्यवस्था की समय-समय पर समीक्षा कर वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधन किए जाने चाहिए। साथ ही यूजीसी से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार कर उचित निर्णय लेने की मांग की गई।
जुलूस के तहसील परिसर की ओर बढ़ने से पहले ही चौधरी चरण सिंह तिराहे पर उपजिलाधिकारी शरद चौधरी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उनका ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय और परिस्थितियों को देखते हुए मौजूदा व्यवस्थाओं में सुधार किया जाना जरूरी है। उन्होंने सरकार से यूजीसी संबंधी प्रावधानों पर पुनर्विचार करने तथा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर बदलाव करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद स्वरूप महाराज, डॉ. टीएन मिश्र, दिलीप सिंह राजपूत, कार्यक्रम अध्यक्ष रूपेश सिंह भोलू, प्रभात सिंह, भरत चौहान, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, दुर्गा सिंह, कुंदन सिंह, प्रिंस, विश्राम सिंह, अमर सिंह, विकास, लंकेश, पंकज, ओमजी सिंह, ज्ञानप्रकाश मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

