Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर

धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

जिलाधिकारी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक सेनानियों ने कुर्बानियां दी है, तभी आज इस चमकते सूरज के नीचे हम सब गणतंत्र दिवस का आनंद ले पा रहे हैं। आम तौर पर यह जिला पिछड़े जिलों में जाना जाता है, पर इस शुभ अवसर पर भरोसा दिलाता हूँ कि न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस, मीडिया के साथ जन सहयोग से बलिया को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.
Central Desk 27 January, 2022 1 minute read
republic day celebration in ballia

–पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने ली परेड की सलामी

– कहा, तमाम कुर्बानियों के बाद ले रहे शानदार गणतंत्र का आनंद

बलिया: जिले में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडारोहण के बाद गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया गया.

पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम हुआ. तमाम कमांडरों के नेतृत्व में शानदार परेड का आयोजन हुआ. परेड की सलामी मुख्य अतिथि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने ली. उन्होंने तिरंगे रूपी गुब्बारे के साथ शांति के प्रतीक के रूप में कबूतर छोड़े। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बहादुर पुलिस जवानों को प्रशस्ति पत्र व मेडल भी दिया गया.

बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक सेनानियों ने कुर्बानियां दी है, तभी आज इस चमकते सूरज के नीचे हम सब गणतंत्र दिवस का आनंद ले पा रहे हैं। आम तौर पर यह जिला पिछड़े जिलों में जाना जाता है, पर इस शुभ अवसर पर भरोसा दिलाता हूँ कि न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस, मीडिया के साथ जन सहयोग से बलिया को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

जिलाधिकारी ने कहा कि यहां 60 मतदान के आसपास ही लोग मतदान करने जाते हैं. यानी 40 फीसदी लोग बूथ तक नहीं जाते हैं। इसको सुधारना है. समस्त जनपदवासी यह संकल्प लें कि इस बार हर एक मतदाता बूथ तक जाएंगे और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे. शानदार परेड के लिए सभी कमांडर व आरक्षियों की सराहना की.

पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने सभी को एकता-अखण्डता बनाए रखने की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में कॉस्टरब्रिज स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, प्राथमिक पाठशाला बेलहरी सहित अन्य स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. स्नेहा डे ने कथक नृत्य से सबका मन मोह लिया. सेनानी व उनके आश्रितों को सम्मानित भी किया गया.

इस अवसर पर जिला जज विकार अहमद अंसारी, एडीएम राजेश कुमार, एएसपी विजय त्रिपाठी, सीओ प्रीति त्रिपाठी, सूचना अधिकारी अनुराग रंजन सहित अन्य न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ अन्य लोग मौजूद थे.
—
जागरूकता से मिलेगी वह व्यवस्था, जिसके आप हैं असली हकदार

बलिया: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने झंडारोहण करने के बाद कलेक्ट्रेट कर्मियों को भारत की प्रभुता व अखण्डता अक्षुण्य रखने की शपथ दिलाई. इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में सेनानी व उनके आश्रितों को अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया.

उन्होंने कहा कि तमाम कुर्बानियों के बाद देश को यह आजादी मिली. अब समाज व राष्ट्र का स्वरूप बदल रहा है. अब विकास के दौर में देश को आगे ले जाना है. हर एक बालक-बालिकाओं को शिक्षित करना है. हम सब जागरूक रहेंगे तभी वह व्यवस्था मिलेगी, जिसके आप सब हकदार हैं।

यह भी आवाह्न किया कि आगामी 3 मार्च को जिले के सभी लोग मतदान करने का संकल्प लें, ताकि बलिया का नाम मतदान प्रतिशत में टॉप पर रहे। सेनानी रामविचार पांडेय ने कहा कि गणतंत्र तभी लागू हुआ, जब देश स्वतन्त्र हुआ। स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारी यादों को भी साझा किया. इस अवसर पर एडीएम राजेश कुमार, शिवकुमार कौशिकेय सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.
—
सेनानी के घर जाकर किया सम्मान

सिकन्दरपुर क्षेत्र के खरीद निवासी स्वतंत्रता सेनानी रामरक्षा गोंड को स्थानीय प्रशासन ने अंगवस्त्रम स्थान भेंट कर सम्मानित किया. नायब तहसीलदार सुनील कुमार, लेखपाल मनोज यादव, लेखपाल सचिन यादव सहित ग्रामीण मौजूद थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: स्वच्छ लोकतंत्र के लिए जरूर करें मतदानः जिलाधिकारी
Next: क्रास कन्ट्री रेस में बृजेश व संध्या विजेता

ये भी पढ़ें

Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026
dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.