Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • जिलाधिकारी ने नगरा में टीकाकरण की स्थिति का लिया जायजा, लोगों से की अपील
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

जिलाधिकारी ने नगरा में टीकाकरण की स्थिति का लिया जायजा, लोगों से की अपील

जिलाधिकारी ने सीएचसी नगरा का निरीक्षण भी किया. वैक्सीनेशन उपलब्धता के संबंध में डॉक्टरों से जरूरी जानकारी ली. स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का सत्यापन किया.
Central Desk 17 January, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
dm ballia_ vaccination awareness program

— सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

— पहली, दूसरी डोज के साथ बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोगों को किया जागरूक

बलिया: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सोमवार को नगरा सीएचसी पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. वहां 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगाई जा रही वैक्सीन को देखा और प्रभारी से जरूरी जानकारी ली. इससे पहले जिलाधिकारी ने वैक्सिनेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहला व दूसरा डोज ले लिया है और 60 वर्ष की आयु पूर्ण करते हों, वे बूस्टर डोज जरूर लगवा लें. कई लोगों को बूस्टर डोज दिया भी गया.

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर से केवल एक ही तरह से बचा जा सकता है। वह है शत प्रतिशत वैक्सीनेशन. इसलिए सभी लोग अपना वैक्सीनेशन जरूर कराएं. साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहें. उन्होंने कहा कि अब गर्भवती महिलाएं और बच्चों को दूध पिलाने वाली माताएं भी कोविड टीका ले सकती हैं. उन्होंने आम जनता को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि सबके प्रयास से टीकाकरण के मामले में जनपद की रैंकिंग में सुधार हो रहा है. उन्होंने बताया कि अभी भी 25% लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि इस समय स्कूल बंद है और बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं, लिहाजा डॉक्टरों की टीम लोगों के घर जाकर ऐसे बच्चों का टीकाकरण करें जिनकी उम्र 15 से 18 वर्ष के हो चुकी है.

 

दिव्यांग जन के टीकाकरण पर दिया जोर

ग्राम प्रधानों से भी वैक्सीनेशन टीम की मदद करने की अपील की. कहा कि दिव्यांग लोग अस्पताल तक नहीं आ सकते हैं. ऐसे लोगों के घर पर जाकर ही उनका वैक्सीनशन किया जाए या उनके परिवार के द्वारा चिकित्सालय में लाकर उनका टीकाकरण कराया जाए. उन्होंने कुछ महिला कार्यकर्ताओं और आसपास के लोगों से भी बातचीत कर कोविड टीकाकरण की स्थि​ति की जानकारी ली. इस दौरान कुछ लोग बिना मास्क के घूम रहे थे, उनसे भी मास्क हमेशा लगाने की अपील की. जिन ग्रामीणों ने दोनों डोज ले ली है, उनकी तारीफ करके उनका उत्साह बढ़ाया.

अस्पताल का किया निरीक्षण

 

जिलाधिकारी ने सीएचसी नगरा का निरीक्षण भी किया. वैक्सीनेशन उपलब्धता के संबंध में डॉक्टरों से जरूरी जानकारी ली. स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का सत्यापन किया. इस अवसर पर डब्ल्यूएचओ के डॉ नक़ीब, डॉ गुंजन, यूनिसेफ से हूदा जेहरा तथा डॉ मिर्जा आदिल बेग आदि साथ थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: जिलाधिकारी जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह टीकाकरण डीएम नगरा बलिया

Post navigation

Previous: मकर संक्रांति समाज से छुआछूत व रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व- अरुण
Next: पूर्वांचल बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्ज होने से उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा, ग्राहक बैंक से बैरंग लौटने को मजबूर

ये भी पढ़ें

Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.