Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • न्यूज़ Shorts
  • NEWS SHORTS: प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
  • न्यूज़ Shorts

NEWS SHORTS: प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

सीएचसी रेवती पर अलग-अलग गांव निवास फाइलेरिया के 55 मरीजों के बीच विभिन्न सामानों के साथ मरहम का वितरण किया गया. सीएचसी अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने फाइलेरिया की साफ सफाई तथा उस पर मरहम लगाने का तरीका मरीजों को प्रदर्शन के द्वारा बताया गया.
Central Desk 1 April, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
pm mod

बलिया. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम” का सीधा प्रसारण 1 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजे से जन शिक्षण संस्थान, जनपद बलिया के विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रतिभागियों को दिखाया गया.

इस अवसर पर संस्थान के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी (राजेश्वर) तथा कुशल प्रशिक्षिकाएं व प्रतिभागियाँ उपस्थित थीं.

(केके पाठक की रिपोर्ट)

 

सिकन्दरपुर, बलिया. क्षेत्र के श्रीबजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर-आश्रम के छात्र नेताओं ने शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. उदय पासवान को पत्रक सौंपा. पत्रक के माध्यम से छात्रनेताओं ने छात्रसंघ भवन की कमियों को रखा और सुंदरीकरण की बात उठायी. वहीं महाविद्यालय के छात्रों को पठन पाठन में हो रही दिक्कतों को भी रखा. बताया कि महाविद्यालय के छात्रों को लाइब्रेरी में न तो आवश्यक किताबें उपलब्ध हो पा रहीं हैं और न ही विषय वस्तु से इतर विभिन्न प्रकार की पत्र पत्रिकाओं की ही समुचित व्यवस्था है. इसके चलते विद्यार्थियों को अध्ययन में काफी दिक्कत हो रही है. जबकि महाविद्यालय के छात्र लाइब्रेरी से विषय वस्तु की विभिन्न लेखकों की किताब उपलब्ध होने की अपेक्षा रखते हैं.

(संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

 

बलिया. उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्टफोन वितरण योजना 2021-22 के तहत जिला प्रशासन से प्राप्त आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिनांक 01 अप्रैल 2022 को कुंवर सिंह पी०जी० कॉलेज, बलिया के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र -छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया.

(के के पाठक की रिपोर्ट)

 

बलिया. नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/ वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने बताया है कि मतगणना की तिथि के बाद 357- बेल्थरा रोड, 358 -रसड़ा, 359- सिकंदरपुर, 360- फेफना, 361-बलिया नगर, 362- बांसडीह तथा 363-बैरिया के अभ्यर्थियों ने 1 अप्रैल 2022 तक अंतिम लेखा मिलान नहीं कराया है . इस प्रकार अंतिम लेखा मिलान कराने हेतु उपस्थित ना होने के कारण प्रत्याशियों को नोटिस दिया गया है और अभ्यार्थियों को यह भी अवगत कराया गया है कि 2 अप्रैल 2022 को कोषागार बलिया में 10 बजे तक उपस्थित होकर प्रत्येक प्रत्याशी अपना सामान्य विधानसभा -2022 निर्वाचन व्यय लेखा को अंतिम रूप से मिलान करा ले और 02 अप्रैल 2022 को अंतिम लेखा समाधान आहूत बैठक में 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अवश्य उपस्थित हो.

(केके पाठक की रिपोर्ट)

 

रेवती. सीएचसी रेवती पर अलग-अलग गांव निवास फाइलेरिया के 55 मरीजों के बीच विभिन्न सामानों के साथ मरहम का वितरण किया गया. सीएचसी अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने फाइलेरिया की साफ सफाई तथा उस पर मरहम लगाने का तरीका मरीजों को प्रदर्शन के द्वारा बताया गया. शुक्रवार के दिन रेवती सीएचसी पर विभिन्न गांव से आए फाइलेरिया से संबंधित हाथी पांव के मरीज वैजयन्ती पाण्डेय निवासिनी गंगा पाण्डेय का टोला,रीता देवी मानसिंह छपरा,कुसुम देवी कुशहर,सुनझारिया देवी डुमरिया,मीरा देवी जगदीशपुर,मुन्नी देवी रेवती वार्ड नंबर 3,शिव शंकर चौहान भोपतपुर आदि 55 मरीजों के बीच साफ सफाई सफाई सम्बन्धित सामानों का वितरण किया गया.

(पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’ की रिपोर्ट)

 

बेल्थरारोड. क्षेत्र के लोहटा पचदौरा निवासी पंकज कुमार यादव पुत्र रामाश्रय यादव का चयन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कनौज पर होने से परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी. परिजनों के अनुसार पंकज कुमार यादव शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है. इनकी प्रारम्भिक शिक्षा सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव से हुई है. इसके बाद राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस बैंगलोर डिग्री प्राप्त करने के उपरांत परीक्षा देने के बाद पंकज का चयन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कनौज में हुआ है. इनके इस सफलता पर परिजनों में खुशी व्याप्त है.

(उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

 

रसड़ा. क्षेत्र के रौराचवर गांव के समीप पुलिस ने शुक्रवार की सुबह घेराबंदी कर दो आरोपियों को 06 गोवंश के साथ बरामद किया.

मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक सुशील कुमार ने अपने हमराहियों संग घेराबन्दी कर रौराचवर के रहने वाले झोझा नट की पलानी में कुछ पशुओं के बंधे होने की खबर पाकर पुलिस टीम द्वारा पलानी के पास पहुँच कर अन्दर बंधे 06 गोवंशीय पशुओं (चोरी की गांये) को बरामद किया गया.
पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम सलमान नट पुत्र मन्नू नट निवासी तेतारपुर थाना नरही जनपद अहुआ नट पुत्र झन्नू निवासी तेतारपुर पिपराकला थाना नरही बताया.

(संतोष सिंह की रिपोर्ट)

Related

Tags: परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बलिया बेल्थरारोड रेवती सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: आरएसएस ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव, रामलीला मैदान से निकला सेवकों का पथ संचलन
Next: विधायक केतकी सिंह ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

ये भी पढ़ें

ambulance
  • Accident
  • Front Page
  • न्यूज़ Shorts
  • फोटो गैलरी
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News :- ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, नाबालिग गंभीर

Ashish 24 January, 2026
SNAKE
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • स्वास्थ्य

सर्पदंश से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें

General Desk 30 April, 2025
Result
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा
  • वायरल VIDEO
  • स्पेशल/Exclusive

ये हैं UPSC 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स:

Ashish 22 April, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.