Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • UP लाइव
  • जेएनसीयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने किया कार्यभार ग्रहण
  • Campus रिपोर्ट
  • UP लाइव

जेएनसीयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने किया कार्यभार ग्रहण

जेएनसीयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने किया कार्यभार ग्रहण निवर्तमान कुलपति प्रो. कल्पलता पांडे को दी गई भावभीनी विदाई बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने सोमवार (15 मई) को कार्यभार ग्रहण किया.
सेंट्रल डेस्क 15 May, 2023 1 minute read
JNCU_03

जेएनसीयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने किया कार्यभार ग्रहण
निवर्तमान कुलपति प्रो. कल्पलता पांडे को दी गई भावभीनी विदाई
बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने सोमवार (15 मई) को कार्यभार ग्रहण किया. इस अवसर पर निवर्तमान कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय की विदाई के लिए जेएनसीयू और संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक संगठन (जनकुआक्टा) के द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया.


विदाई के इस अवसर पर प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया. कहा कि इस विश्वविद्यालय को मैंने एक तीन बरस के बच्चे के रूप में अपनाया था और अब इसे छः बरस के बच्चे के रूप में छोड़ कर जा रही हूँ.

मैंने इस विश्वविद्यालय को अपने एक परिवार के रूप में देखा है, इसलिए इससे बिछुड़ना असहज कर रहा है लेकिन संतोष है कि यह विश्वविद्यालय अब अपने पैरों पर खड़ा होने लायक हो गया है.
नवागत कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि मैं एक शिक्षक हूँ और आप सबके साथ मिलकर जेएनसीयू के विकास के लिए कार्य करूँगा.

इस विश्वविद्यालय के ध्येय वाक्य में सम्मिलित है कि साथ चलें, साथ बोलें और हमारा मन एक हो. हमें इस तीसरे बिंदु पर ध्यान देने की जरूरत है. मेरे दरवाजे हर समय आपके लिए खुले रहेंगे. इस अवसर पर डाॅ. नीरज कुमार सिंह, सहायक आचार्य, अंगरेजी विभाग के काव्य संग्रह ‘ कल्पतरु’ का भी लोकार्पण प्रो. कल्पलता पाण्डेय के द्वारा किया गया.

संचालन कर रहे महामंत्री डाॅ. अवनीशचंद्र पाण्डेय ने शिक्षक हितों के संरक्षण की बात की. अध्यक्ष प्रो. अखिलेश राय ने शिक्षक संघ और समस्त शिक्षकों की ओर से नवागत कुलपति का स्वागत किया. कुलसचिव एस. एल. पाल ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. अजय चौबे, डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, प्रो. जैनेंद्र पाण्डेय, प्रो. साहेब दूबे, प्रो. आर एन मिश्र, प्रो. बैकुंठनाथ, प्रो. अंजनी सिंह, प्रो. नीरजा सिंह आदि प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Tags: कल्पतरु कुलपति जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय जेएनसीयू बलिया बलिया खबर बलिया न्यूज बलिया समाचार विश्वविद्यालय

Post navigation

Previous: चुनाव हारा था, राजनीति नही-राम गोविंद चौधरी
Next: एन. एच. पर बाइकों में आमने-सामने की टक्कर एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

ये भी पढ़ें

Belthra Sonadih Girls
  • Campus रिपोर्ट
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia- सोनाडीह की बेटियों का फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन, उपविजेता बनकर लौटीं, हुआ सम्मान

General Desk 18 August, 2026
Palia school Roti
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विद्यालय में हाथ में रोटी लेकर घूमते बच्चों का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित

General Desk 31 July, 2026
premchand jayanti
  • Campus रिपोर्ट
  • Front Page

प्रेमचंद का साहित्य आज भी सामाजिक न्याय और मानवीय मूल्यों की मजबूत आवाज

Central Desk 31 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.