Ballia-विद्यालय में हाथ में रोटी लेकर घूमते बच्चों का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कई बच्चे हाथ में रोटी लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए भोजन करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय की मध्याह्न भोजन (एमडीएम) व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ इस वीडियो को काफी पुराना बताया जा रहा है, और साजिशन फंसाने की बात कही जा रही है जो जांच का विषय है।

दूसरी तरफ विभागीय स्तर पर प्रधानाध्यापिका किरन को निलंबित कर दिया गया है। मामले को लेकर भाजपा के सीयर मंडल महामंत्री शैलेंद्र सिंह ने इसे गंभीर बताते हुए विद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *